Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Independence Day 2023 : CM भूपेश ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Independence Day 2023 : CM भूपेश ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/08/14 at 6:26 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Independence Day 2023 : CM भूपेश ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन
Independence Day 2023 : CM भूपेश ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन
SHARE
रायपुर : Independence Day 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पुरखों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया। उनकी बदौलत हम आजाद वातावरण में सांस ले पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आजादी के वास्तविक मायने और मूल्यों को समझने के लिए हमें इतिहास का संजीदगी से पुनरावलोकन करना होगा। हमारे पूर्वजों के कठिन परिश्रम और दूरदृष्टि का परिणाम है कि अनेक चुनौतियों के बावजूद भारत आज पूरे विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

इन्हें भी पढ़ें : RAIPUR NEWS : 15 अगस्त को राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री बघेल सुबह 9 बजे फहराएंगे तिरंगा, जानिए मिनट टू मिनट अपडेट 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुरखों ने आजादी के बाद जिस लोकतंत्रात्मक गणराज्य का सपना देखा था, उसे पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे कमजोर वर्ग का सशक्तिकरण, बुनियादी मजबूती, गांवों का आर्थिक सुदृढ़ीकरण, हर व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच और विकास के साथ अपनी पुरातन सभ्यता-संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन है। इसके लिए गांधीवादी सोच के साथ सुराजी गांव योजना, ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘, गोधन न्याय योजना, गौ-मूत्र खरीदी, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसी कई लोक हितैषी योजनाएं शुरू की गई हैं। बुनियादी स्तर पर गांवों को मजबूत करने के लिए किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई है।

राज्य सरकार ने बीते पौने पांच सालों में छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई ऊंचाई दी है। जनता से किए वायदे को एक-एक कर पूरा किया है। किसानों की कर्जमाफी, 2500 क्विंटल में धान खरीदी, बिजली बिल हाफ, शिक्षा कर्मियों का नियमितिकरण, महिला समूहों की ऋण माफी, चिटफंड कम्पनियों से निवेशकों का पैसा वापसी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले राज्य सरकार ने लिए हैं। आदिवासियों को वनाधिकार पट्टा और वनोपज का वाजिब दाम दिलाकर उन्हें सक्षम बनाया है। परंपरागत तीज-त्यौहारों के साथ लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन से छत्तीसगढ़ियों में नया आत्मविश्वास आया है। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना और माटी पूजन दिवस की शुरूआत की गई है। पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार काम कर प्रदेश ने उपलब्धियां हासिल की हैं।

Independence Day 2023 : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों और निर्णयों से गरिमा, न्याय, विश्वास और बराबरी का नया वातावरण छत्तीसगढ़ में बना है। इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उम्मीद है कि ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ के संकल्प को पूरा करने में सब परस्पर सहयोग से आगे बढ़ेंगे।

TAGGED: # latest news, #independence, #Independence Day, #छत्तीसगढ़, 2023 independence day song, best speech on independence day 2023, BIG NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, happy independence day 2023, Independence Day 2023, independence day celebration, independence day quiz 2023, independence day song, independence day speech, independence day speech 2023, independence day speech in english, ndependence day 2023, powerful speech on independence day 2023, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, speech on independence day, speech on independence day 2023, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कीर्तिशेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में आयोजित वसुंधरा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 23 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित हुए पत्रकार सुधीर सक्सेना CG NEWS : कीर्तिशेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में आयोजित वसुंधरा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 23 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित हुए पत्रकार सुधीर सक्सेना
Next Article राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अफसरों का हुआ तबादला CG BREAKING : राज्य शासन ने आईएएस जेपी पाठक को सौंपा छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी 

Latest News

CG Breaking : गौशाला में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG Breaking : रायपुर सहित 8 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण, CM साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
Breaking News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
IPL 2025 GT vs LSG Live : लखनऊ ने गुजरात को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श ने जड़ दिया शतक
Cricket खेल May 22, 2025
CG News : विकास और खुशहाली का दूसरा नाम है भाजपा सरकार, समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?