Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Horoscope Today : धनु, मकर समेत इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALछत्तीसगढ़देशरायपुर

Horoscope Today : धनु, मकर समेत इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Desk
Last updated: 2023/08/17 at 10:22 AM
Desk
Share
6 Min Read
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Horoscope Today : आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आज के दिन कुछ राशियों को आज आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, वहीं कुछ राशियों को पारिवारिक व व्यवसाय क्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

Contents
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)\सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
- Advertisement -

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ मानसिक तनाव में रहेंगे। खानपान पर नियंत्रण रखें व अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम आदि का उपयोग करें। आज कोई नया काम शुरू ना करें, नुकसान का योग बन रहे हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। कोई पुराना विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है, जिस कारण आप विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। आज कोई बड़ा निवेश न करें। पत्नी या बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद सामने आएगा।

- Advertisement -

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। साथ ही मूवी आदि भी देख सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा ऑफर आज आपको मिल सकता है। साथ ही अपने मित्रों और ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

- Advertisement -

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)\

आज आप प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका लाभ आगामी समय में आपको दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप किसी नए कार्य का शुरुआत कर सकते हैं। परिवार बच्चों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा पद दायित्व मिल सकता है, जिस कारण आपका सम्मान बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी वर्ग से विरोध की स्थिति निर्मित होगी, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में लॉस हो सकता है। माता पिता और पत्नी में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इस कारण वाद विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

किसी विशिष्ट कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है। परंतु आपके विरोधी कार्य को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आज आपको मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में चल रही गिरावट से आज आपको निजात मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको नया क्षेत्र प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप कुछ परेशानियों से घिर सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण आपको न्यायालय पक्ष में जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कुछ गिरावट की स्थिति महसूस होगी। साथ ही परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी नए कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह हैं। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज के दिन आपके किसी संबंधी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती है। जिस कारण मन अशांत रहेगा।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, horoscope today, INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Airtel new plan: एयरटेल ने लॉन्च किया धमाकेदार रिचार्ज प्लान, अब 99 रुपये में मिल रहा 30GB अनलिमिटेड 5G डेटा Airtel new plan: एयरटेल ने लॉन्च किया धमाकेदार रिचार्ज प्लान, अब 99 रुपये में मिल रहा 30GB अनलिमिटेड 5G डेटा
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के निधन पर दुख व्यक्त किया

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?