Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chandrayaan-3 Update : आखिरी पड़ाव में चंद्रयान-3 : लैंडर के अलग होने के बाद आज होगी डीबूस्टिंग, चांद के और करीब पहुंचेगा चंद्रयान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALTechnologyदेश

Chandrayaan-3 Update : आखिरी पड़ाव में चंद्रयान-3 : लैंडर के अलग होने के बाद आज होगी डीबूस्टिंग, चांद के और करीब पहुंचेगा चंद्रयान

Desk
Last updated: 2023/08/18 at 10:58 AM
Desk
Share
3 Min Read
Chandrayaan-3
Chandrayaan-3
SHARE

भारत। Chandrayaan-3 Update : चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग से पहले इसरो को बड़ी सफलता हासिल हुई है  मिशन चंद्रयान-3 हर दिन गुजरने के साथ ही चांद के और ज्यादा करीब पहुंच रहा है. गुरुवार 17 अगस्त को विक्रम लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया. जिसके बाद अब पूरे देश और ISRO साइंटिस्ट्स को लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार है. बताया गया है कि आने वाले दिन काफी महत्वपूर्ण हैं, जिनमें लैंडर की स्पीड को कम किया जाएगा और सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयारी होगी.

Contents
चांद पर लैंड होगा रोवर?डीबूस्टिंग का प्रोसेस होगा शुरू2019 में नहीं हुई थी सॉफ्ट लैंडिंग
- Advertisement -

चांद पर लैंड होगा रोवर?

प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर मॉड्यूल में लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ शामिल हैं, जो अब एक ऐसी कक्षा में उतरने के लिए तैयार हैं जिससे वो चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंचेंगे. इसके बाद 23 अगस्त को वो घड़ी आएगी जब लैंडर चांद की सतह को छू लेगा. पिछली बार की तुलना में इस बार चंद्रयान-3 में इस तरह के बदलाव किए गए हैं कि सॉफ्ट लैंडिंग आसानी से हो जाए. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शाम 5.47 बजे ये ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश होगी.

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

डीबूस्टिंग का प्रोसेस होगा शुरू

लैंडर के अलग होने के बाद इसरो की तरफ से इसकी जानकारी दी गई. इसरो ने ट्विटर पर बताया कि “लैंडर मॉड्यूल प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया है. शुक्रवार 18 अगस्त को शाम करीब 4 बजे इसके डीबूस्टिंग (गति कम करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चंद्रमा की कक्षा में थोड़ा और नीचे आने की उम्मीद है.’’

- Advertisement -

2019 में नहीं हुई थी सॉफ्ट लैंडिंग

राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने ये भी बताया कि प्रोपल्शन मॉड्यूल अपनी वर्तमान कक्षा में कई महीनों और सालों तक घूमता रहेगा और कई महत्वपूर्ण जानकारियां देगा. बता दें कि चंद्रयान-3 से पहले भेजा गया चंद्रयान-2 साल 2019 में ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में असफल रहा था. जिसके बाद अब चंद्रयान-3 को भेजा गया है. जिसका मकसद चांद की सतह पर सुरक्षित ‘साफ्ट लैंडिंग’ करने, चांद पर रोवर के घूमने और वैज्ञानिक प्रयोग करने का है. करीब 600 करोड़ रुपये की लागत वाले चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को चांद के दक्षिणी ध्रुव तक की यात्रा पर रवाना किया गया था।

- Advertisement -
TAGGED: Chandrayaan 3, chandrayaan-3 update, INDIA, आखिरी पड़ाव में चंद्रयान-3, चांद पर लैंड होगा रोवर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Share Market: Brake on the fall in the stock market, Sensex-Nifty closed in green mark SHARE MARKE: बाजार की कमजोर शुरुआत : सेंसेक्स 270 अंक फिसला,इन 10 शेयर में दिखेगा तगड़ा एक्शन, मिल सकता है बंपर मुनाफा
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने अमित शाह के दौरे को लेकर कैसा तंज, कहा - अमित शाह बार-बार आते हैं और डंडा चलाकर चले जाते हैं CG NEWS : हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता, मुख्यमंत्री बघेल ने की घोषणा

Latest News

CG NEWS : राजमिस्त्री बने मुख्यमंत्री साय, सोखता गड्ढे के लिए की ईंट जोड़ाई, पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना
Grand News May 9, 2025
CG CRIME NEWS : नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 9, 2025
GRAND NEWS : मोदी ने जो गारंटी दी, वह निभाई: सीएम साय, मड़ेली में समाधान शिविर, बोले – सभी मांगें होंगी पूरी, छुरा में 132 केवी सब स्टेशन और सड़क चौड़ीकरण की सौगात
Grand News May 9, 2025
CG NEWS:विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के तहत निस्तो नाबूत कर सिंदूर का लिया बदला, पाकिस्तान की खुल गई पोल
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?