Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें किया नमन, कहा – देश में कम्प्यूटर क्रांति और सूचना क्रांति लाने का श्रेय राजीव जी को जाता है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें किया नमन, कहा – देश में कम्प्यूटर क्रांति और सूचना क्रांति लाने का श्रेय राजीव जी को जाता है

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/08/19 at 5:39 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें किया नमन, कहा - देश में कम्प्यूटर क्रांति और सूचना क्रांति लाने का श्रेय राजीव जी को जाता है
CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें किया नमन, कहा - देश में कम्प्यूटर क्रांति और सूचना क्रांति लाने का श्रेय राजीव जी को जाता है
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 20 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री राजीव गांधी को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि राजीव जी ने 21 वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखी। देश में कम्प्यूटर क्रांति और सूचना क्रांति लाने का श्रेय राजीव जी को जाता है। कम्प्यूटर के जरिए शासकीय काम-काज में पारदर्शिता आई और ई-प्रशासन के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृृष्टा थे।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 साल में मतदान का अधिकार दिलाया। उन्होंने देश में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया। राज्य सरकार द्वारा ‘‘राजीव युवा मितान क्लब‘‘ के जरिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में युवाओं को रचनात्मक सांस्कृतिक गतिविधियों खेल-कूद आदि से जोड़ा जा रहा है।

- Advertisement -

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी का दृष्टिकोण था कि ‘भारत में गरीबी उन्मूलन तथा आत्मनिर्भर भारत‘ निर्माण के लक्ष्य की प्राप्ति किसानों की आर्थिक दशा में सुधार के बिना संभव नहीं है। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार ने गरीबों, किसानों, आदिवासियों सहित सभी वर्गों के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाएं शुरु की हैं। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरु की गयी है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 24 लाख से अधिक किसानों को 20,103 करोड़ रूपए इनपुट सब्सिडी के रूप में दिए गए हैं। साथ ही राज्य के ग्रामीण अंचल के भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक मदद देने के लिए ‘‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘‘ शुरू की गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण अंचल के ऐसे परिवारों को 7000 रूपए प्रतिवर्ष दिए जा रहे हैं, जिनके पास खेती की जमीन नहीं है और वे मनरेगा, कृषि मजदूरी या पौनी-पसारी से जुड़े हैं। राज्य सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए साल दर साल समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, कर्जमाफी, सिंचाई कर की माफी जैसे कदम उठाए हैं।

 

श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार राजीव जी के समावेशी विकास के सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। राजीव जी ने भारत की प्रगति का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए सच्चा प्रयास ही उनको वास्तविक श्रद्धांजलि होगी।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news, GRAND NEWS, Latest News In CG, raipur breaking news, Raipur Latest News, मुख्यमंत्री बघेल, स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : अंतागढ़ विधायक नाग ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को प्रस्तुत किया अपना आवेदन, दूसरी बार बतौर कांग्रेस प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव 
Next Article CG TRANSFER NEWS : 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का तबादला, उप निरीक्षक, निरीक्षक, प्रधान आरक्षक के नाम शामिल, एसपी ने जारी किया आदेश  CG TRANSFER NEWS : 11 निरीक्षक, 2 सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई का तबादला आदेश जारी

Latest News

CG NEWS: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जिपं सदस्य संजय नेताम की तबीयत बिगड़ी,तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से मैनपुर अस्पताल ले जाया गया,
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सारंगढ़ में मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: महिला सुरक्षा में लापरवाही नहीं – गैस चूल्हा बेचने के बहाने छेड़छाड़ – पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
नक्सल प्रभावित गांवों में पहुँचे गरियाबंद एसपी, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं – सिविक एक्शन के तहत किया सामग्री वितरण
Grand News June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?