Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चौथी बार कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष आवेदन किया गया प्रस्तुत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अंबिकापुरछत्तीसगढ़

CG NEWS : उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चौथी बार कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष आवेदन किया गया प्रस्तुत

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/08/19 at 5:13 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चौथी बार कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष आवेदन किया गया प्रस्तुत
CG NEWS : उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चौथी बार कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष आवेदन किया गया प्रस्तुत
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

अंबिकापुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने आवेदन मंगाए है। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से अंबिकापुर सामान्य सीट से दावेदारी के लिए पार्टी के समक्ष अपना आवेदन शुक्रवार को प्रस्तुत कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री की ओर से अंबिकापुर सीट के लिये उनका आवेदन उनके प्रतिनिधि के रूप में पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंबिकापुर ग्रामीण विनय शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे ब्लॉक अध्यक्ष द्वय द्वारा स्वीकार किया गया।

 

बता दे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 17 अगस्त से 22 अगस्त तक विधानसभाओं के दावेदारों की ओर से आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन विधान सभाओं के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। आज शनिवार को आवेदन प्रस्तुत करने जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अंबिकापुर विधानसभा सीट के लिए एकमात्र आवेदन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से आया है। उपमुख्यमंत्री की दावेदारी के दौरान समर्थन में बड़ी मात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव भवन में मौजूद रहे। टीएस बाबा जिंदाबाद के नारों के साथ समर्थक उनका आवेदन सौंपने पहुंचे हुए थे।

 

अंबिकापुर में टीएस सिंहेदव का चुनावी इतिहास

वर्ष 1952 में जन्में टीएस सिंहदेव अब 70 वर्ष के हो चुके हैं। वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद अंबिकापुर विधानसभा सीट अनारक्षित हुई है। टीएस सिंहदेव अपना पहला चुनाव 980 मतों के मामूली अंतर से जीता। दूसरे चुनाव में जीत का अंतर 19,400 एवं तीसरे चुनाव में करीब 40 हजार पहुंच गया। तीनों बार उन्होंने भाजपा के अनुराग सिंहदेव को शिकस्त दी है। वर्ष 2018 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी में टीएस सिंहदेव की अहम भूमिका थी। वे घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष थे। तीन माह पूर्व ही टीएस सिंहेदव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। अंबिकापुर से वे चौथी बार बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Raipur Hindi News, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : प्रदर्शनी में छग से जुड़ी रोचक जानकारी लोगों को कर रही आकर्षित, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया अवलोकन
Next Article CG NEWS : आज कांकेर बंद, सर्व अन्य पिछड़ा वर्ग समाज ने अपनी मांगों को लेकर किया था बस्तर बंद का आव्हान CG NEWS : आज कांकेर बंद, सर्व अन्य पिछड़ा वर्ग समाज ने अपनी मांगों को लेकर किया था बस्तर बंद का आव्हान

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के सिक्ख विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय सम्मान, गोल्ड-सिल्वर मेडल से नवाजे गए होनहार छात्र
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 19, 2025
CG Crime: प्रेमिका को दूसरे के साथ देख आगबबूला हुआ युवक, बस स्टैंड में ब्लेड से हमला, दोनों घायल, आरोपी गिरफ्तार
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS: भूख हड़ताल ने दिलाया न्याय, 80 वर्षीय बुजुर्ग को मिला अपनी जमीन पर फिर से कब्जा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CRIME NEWS: पुल निर्माण स्थल पर मजदूर की हत्या से सनसनी, सिर पर वार कर की गई थी हत्या, आरोपी साथी गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?