Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूतेश्वरनाथ में किया दुग्धाभिषेक, प्रदेश की तरक्की, सुख शांति और खुशहाली के लिए मांगा आर्शीवाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

पूर्व केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूतेश्वरनाथ में किया दुग्धाभिषेक, प्रदेश की तरक्की, सुख शांति और खुशहाली के लिए मांगा आर्शीवाद

Vijay Sinha
Last updated: 2023/08/21 at 8:33 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद| सावन महीने के छटवे सोमवार को पूर्व  मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहपरिवार गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली व सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। गरियाबंद पहुंचने के पहले पूर्व मंत्री अग्रवाल ने बारूका के कचना ध्रुरूवाकी भी पूजा की। यहां उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों से मुलाकात भी की। अग्रवाल ने कहा वे करीब 20 सालों से भूतेश्वरनाथ धाम आ रहे हैं। भूतेश्वरनाथ धाम की महिमा पूरे प्रदेश ही नहीं देश विदेश में फैल चुकी है। लगातार बढ़ रही भक्तों की भीड़ और प्रतिवर्ष दूर दराज से हजारों की संख्या में आने वाले कांवरिए इसका प्रमाण है।

पूजा के बाद मंत्री अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को खीर, हल्वा और चना का प्रसाद वितरित भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने मौजूद हज़ारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मरौदा स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में एक ख्याति प्राप्त शिवलिंग है। जिनके प्रति लोगो का अटुट विश्वास है और आस्था है। भूतेश्वरनाथ शिवलिंग हमें धर्म के प्रति अपनी आस्था को और मजबूत बनाने प्रेरित करता है। हम अपनी हिन्दू संस्कृति और संस्कारों को संरक्षित करते हुए देश व समाज की सेवा में बढ़ते रहे, ऐसा करना भी अपने हिन्दू धर्म की सच्ची सेवा होगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि व्यक्ति को धर्म अनुरूप आचरण करना चाहिए। धर्म ही उसे अच्छा-बुरा,सही- गलत की पहचान बताता है। साथ ही सभी शिवभक्तों को सावन मास की शुभकामनायें भी दी। उन्होंने कहा सावन मास में यहां पहुंचने वाली हजारो श्रध्दालुओं की भीड़ स्वयं इसकी महिमा का गुणमान करती है।

- Advertisement -
Ad image

ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का गरियाबंद क्षेत्र से काफी लगाव रहा। हर साल वे सहपरिवार विश्वप्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचते है। मंदिर के विकास के लिए भी उन्होंने कई प्रयास किए। श्री अग्रवाल के आगमन से उनके स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थको में भी उत्साह रहता है।इस दौरान उनके साथ भाजापा के राजिम विधानसभा प्रत्याशी रोहित साहू आशीष शर्मा अनिल चंद्रकार मुरलीधर सिन्हा राधे श्याम सोनवानी बलदेव हुंडल सुरेंद्र सोनटेके विकास साहू सागर मायानी आज्जू रोहरा टिंकु ठाकुर इमरान मेमन सुमित पारख अर्जुन रोहरा उपस्थित रहे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG JOB ALERT : युवाओं के लिए सुनहरा मौका; रोजगार मेला का आयोजन इसदिन, 800 से अधिक पदों पर होगी बंपर भर्ती CG JOB ALERT : दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा मौका; रायपुर में इसदिन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 500 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें डिटेल्स 
Next Article CG JOB NEWS : 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 85 पदों पर होंगी भर्तियां, जानिये पूरी डिटेल  CG JOB ALERT : दिव्यांगजनों को नौकरी पाने का अवसर: रायपुर में 23 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती

Latest News

CG NEWS : हिरासत में ली गई सूदखोर रोहित तोमर की पत्नी भावना, पति को लेकर हो रही पूछताछ 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 15, 2025
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथुर मे डायरिया का प्रकोप जारी, 7 लोग अस्पताल में भर्ती
Grand News July 15, 2025
निलंबित
CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित
छत्तीसगढ़ जशपुर July 15, 2025
अनुपस्थिति और लापरवाही पर पटवारी बर्खास्त विभागीय जांच में दोष सिद्ध, कलेक्टर गरियाबंद की सख्त कार्रवाई
Grand News July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?