Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ISRO Chandrayaan 3 Live Updates : चंद्रयान-3 की लैंडिंग का काउंटडाउन शुरू, थोड़ी देर में चांद पर उतरेगा मिशन, देखें लाइव वीडियो 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

ISRO Chandrayaan 3 Live Updates : चंद्रयान-3 की लैंडिंग का काउंटडाउन शुरू, थोड़ी देर में चांद पर उतरेगा मिशन, देखें लाइव वीडियो 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/08/23 at 5:55 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ISRO Chandrayaan 3 Live Updates : चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यह अंतरिक्ष में भारत के अब तक के सफर में सबसे यादगार तारीख बनने जा रही है। हमारे चंद्रयान-3 पर इस वक्त दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं। भारत के इस तीसरे मिशन के तहत भेजा गया हमारा यान 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इससे पहले देश-दुनिया की तमाम हस्तियां और वैज्ञानिक चंद्रयान-3 की इस यात्रा पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

इस सॉफ्ट लैंडिंग के आखिरी 17 मिनट 21 सेकंड सबसे अहम होंगे। इन्हें दहशत के 17 मिनट भी कहा जा रहा है। 2019 में चंद्रयान-2 इन्हीं अंतिम क्षणों में अपने लक्ष्य से चूक गया था और चांद पर सुरक्षित लैंडिंग नहीं कर सका था। हालांकि, उससे सबक लेते हुए इस बार चंद्रयान-3 में व्यापक बदलाव किए गए हैं।

 

देखें लाइव वीडियो 

 

 

एस सोमनाथ बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में मौजूद

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में मौजूद हैं।

 

#WATCH | ISRO Chairman S Somanath at Mission Control Complex in Bengaluru for Chandrayaan-3 Mission soft landing on the Moon pic.twitter.com/9k4ZyySwd1

— ANI (@ANI) August 23, 2023

 

बेंगलुरु में इसरो के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स के दृश्य

चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। बेंगलुरु में इसरो के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स के दृश्य।

 

#WATCH | Chandrayaan-3 lander Vikram to touchdown on the Moon's South Pole today

Visuals from ISRO's Mission Control Complex in Bengaluru pic.twitter.com/Qv7TxxeYs1

— ANI (@ANI) August 23, 2023

 

थोड़ी देर में चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर लैंडिंग

इसरो ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण शुरू कर दिया है। थोड़ी देर में चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंडिंग करेगा।

 

थोड़ी देर में भारत बनाने वाला है रिकॉर्ड- कैलाश खेर 

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से पहले गायक कैलाश खेर ने इसे भारत के लिए गर्व के क्षण करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत से प्यार करने वालों के लिए यह गर्व का क्षण है कि चंद्रयान उतरने जा रहा है। विज्ञान और अंतरिक्ष जटिल विषय हैं लेकिन मैं अपने साथी भारतीयों को सलाम करता हूं क्योंकि वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्हें आज के नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है। मैं हमारे भारतीय मूल्यों, हमारी सनातन परंपराओं को सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देता हूं कि यह शुभ अवसर हमारे पास है। यह उन सभी के लिए एक बड़ा क्षण है जो भारत से प्यार करते हैं। थोड़ी ही देर में भारत एक रिकॉर्ड बनाने वाला है।

 

चंद्रयान-3 की लैंडिंग में अब दो  घंटे से भी कम का वक्त 

चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसकी लैंडिग में अब दो घंटे से भी कम समय बचा है। बता दें कि लैंडिंग के लिए आखिरी के 15 से 19 मिनट बेहद चुनौतीपूर्ण हैं।
भारत की अंतरिक्ष यात्रा 1962 में INCOSPAR: कांग्रेस के गठन के साथ शुरू हुई

जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह को छूने के लिए तैयार है, तब कांग्रेस ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा के बारे में बताया है। कांग्रेस ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा 1962 में INCOSPAR के गठन के साथ शुरू हुई। ये होमी भाभा और विक्रम साराभाई की दूरदर्शिता के साथ-साथ देश के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के उत्साहपूर्ण समर्थन का परिणाम था।एक्स (पूर्व में ट्विटर)  पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा 23 फरवरी, 1962 को INCOSPAR (अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय समिति) के गठन के साथ शुरू हुई, जिसका श्रेय होमी भाभा और विक्रम साराभाई की दूरदर्शिता को जाता है।  उन्होंने कहा कि समिति में देश भर के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के शीर्ष वैज्ञानिक शामिल हैं जो सहयोग और टीम वर्क की भावना से एक साथ आ रहे हैं।

असफलताएं सबक देती है, हमने इनसे बहुत कुछ सीखा- CSIR

चंद्रयान-3 की आज लैंडिंग पर CSIR के वरिष्ठ वैज्ञानिक सत्यनारायण ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम चंद्रमा की सतह को छूने वाले चार (देशों) के विशिष्ट समूह में शामिल होने जा रहे हैं। असफलताएं सबक देती हैं। हमने इनसे बहुत कुछ सीखा है। इसरो ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने के लिए पर्याप्त सावधानी बरती है।

 

 

 

 

TAGGED: ISRO Chandrayaan, ISRO Chandrayaan 3 landing Time Live Updates, ISRO Chandrayaan 3 Live Updates, Time Live Updates
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : पैसों की लेनदेन पर विवाद : ग्रामीणों ने की एक व्यक्ति की जमकर मारपीट, उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम  CG CRIME NEWS : पैसों की लेनदेन पर विवाद : ग्रामीणों ने की एक व्यक्ति की जमकर मारपीट, उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम 
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन पर अनोखा तोहफा, समुद्र की रेत पर सैंड आर्ट के जरिए दी गई बधाई, आप भी देखें तस्वीरें  CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन पर अनोखा तोहफा, समुद्र की रेत पर सैंड आर्ट के जरिए दी गई बधाई, आप भी देखें तस्वीरें 

Latest News

RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
Grand News May 11, 2025
Shivraj Singh Chouhan's visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
Shivraj Singh Chouhan’s visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
Martyr Surendra Kumar : “आई लव यू यार, प्लीज उठ जाओ”....शहीद सुरेंद्र कुमार की अंतिम विदाई में भावुक हुई पत्नी, वीडियो देख आपके भी आंखें हो जाएगी नम 
Martyr Surendra Kumar : “आई लव यू यार, प्लीज उठ जाओ”….शहीद सुरेंद्र कुमार की अंतिम विदाई में भावुक हुई पत्नी, वीडियो देख आपके भी आंखें हो जाएगी नम 
NATIONAL VIRAL VIDEO May 11, 2025
CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 
CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?