Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चुनावी माहौल गरमाया: गरियाबंद पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू , जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, नपा अध्यक्ष के साथ मिलकर बनाई रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

चुनावी माहौल गरमाया: गरियाबंद पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू , जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, नपा अध्यक्ष के साथ मिलकर बनाई रणनीति

Vijay Sinha
Last updated: 2023/08/24 at 7:58 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद – भाजपा द्वारा 21 टिकटो की घोषणा के बाद समूचे प्रदेश में चुनावी माहौल दिखने लगा है। सभी 21 प्रत्याशियों ने भी चुनावी तैयारियां शुरू दी। सब अपने अपने क्षेत्र का दौरा कर पार्टी कार्यकर्त्ताओं और वरिष्ठजनों से मेल मिलाप तथा प्रचार प्रसार करने में जुट गए है। इसी क्रम में भाजपा से राजिम विधानसभा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद बुधवार को रोहित साहू भी गरियाबंद पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद मांगा और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उनसे समर्थन मांगा। इसके पहले गरियाबंद पहुंचते ही नगर के तिरंगा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने उनका आतिशबाजी के साथ जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू भी उनके साथ मौजूद थे।

- Advertisement -
Ad image

इसके बाद श्री साहू ने ग्राम की प्रमुख देवी माता शीतला के मंदिर में पूजा अर्चना की। फिर वरिष्ठजनों से मुलाकात करने आगे बढ़े। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ जन मुरलीधर सिन्हा, बलदेव सिंह हुंदल, भीखू मयाणी, घनश्याम सिन्हा, सत्यप्रकाश मानिकपुरी, अनूप भोसले से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रकाशचंद रोहरा, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, केशव साहू,। वही दूसरी ओर पार्टी के सभी वरिष्ठजनों, संगठन और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने उनका साल श्रीफल भेट कर स्वागत किया। मिठाई खिलाकर बधाई दी।

- Advertisement -

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा की भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें राजिम विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए चुना है। इसके लिए वे उनके आभारी है। उन्होंने कहा कि राजिम सहित पूरे प्रदेश में लोग कांग्रेस से उफ्फ गए है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हर वर्ग का शोषण किया है। राजिम में तो कांग्रेसी विधायक निष्क्रिय रहे है। इसलिए अब जनता बदलाव चाहती है और इस बार राजिम विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहरायेगा।

- Advertisement -

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीनू सिन्हा, धनंजय नेताम, बिंदु सिन्हा, पुष्पा साहू, तारकेश्वरी साहू, राजू साहू, रेणुका साहू, प्रवीण यादव, प्रह्लाद ठाकुर, परमेश्वर सेन, आनंद ठाकुर, राज डे, भीम साहू, नेहरू साहू, सरिता साहू, धनराज ठाकुर
प्रतीक तिवारी, विशाल साहू, लेखराज नाग, भागीरथी राजपूत, डिकेश सिन्हा, अविनाश दीवान, अज्जू डोंगरे, राघवेंद्र बम्बोडे, झनक सिन्हा, सोनू निषाद, सागर सिन्हा, दीपेश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : रायपुर के कौशल्या विहार इलाके में मिली अज्ञात बुजुर्ग की लाश, शरीर पर मिले कई चोट के निशान, फैली सनसनी  RAIPUR BREAKING : रायपुर के कौशल्या विहार इलाके में मिली अज्ञात बुजुर्ग की लाश, शरीर पर मिले कई चोट के निशान, फैली सनसनी 
Next Article CG NEWS : पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़; जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों के ट्रेनिंग कैंप किए धवस्त, भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद CG NEWS : पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़; जवानों ने नक्सलियों के ट्रेनिंग कैंप किए धवस्त, भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?