Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : चिल्लाते रहे लोग पर नहीं सुनी महिला, बेटी के घर जाने के दौरान हाथी ने उठाकर पटका, हुई मौत  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अंबिकापुरछत्तीसगढ़

CG NEWS : चिल्लाते रहे लोग पर नहीं सुनी महिला, बेटी के घर जाने के दौरान हाथी ने उठाकर पटका, हुई मौत  

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/08/25 at 5:40 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी, फसल बर्बाद, घरों के उजड़ने और जान जाने पर ग्रामीणों ने की उचित मुआवजा देने की मांग, पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी 
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी, फसल बर्बाद, घरों के उजड़ने और जान जाने पर ग्रामीणों ने की उचित मुआवजा देने की मांग, पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

अंबिकापुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है, आए दिन लोग हाथियों के हमले से अपनी जान गवा रहे है, वहीँ एक ताजा मामला संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से लगे ग्राम कंचनपुर में बेटी के घर जाने के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला को जंगली हाथी ने उठाकर पटक दिया। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। वन विभाग का अमला सूचना पर मौके पर पहुंचा। हाथी की मौजूदगी से कंचनपुर व आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत है।

- Advertisement -

ALSO READ :

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार राजपुर अंतर्गत ग्राम कुंदीकला निवासी लोलो टेकाम 60 वर्ष 23 अगस्त को परिजनों को बेटी के घर ग्राम घंघरी जाने के लिए  घर से निकली थी। आज 25 अगस्त को गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर के पास एक हाथी विचरण कर रहा था, और लोलो टेकाम हाथी के नजदीक पहुंच गई। ग्रामीणों ने शोर मचा उसे रोकने का प्रयास किया, परंतु वृद्धा ने इसे अनसुना कर दिया और आगे बढ़ती रही।

 

नजदीक पंहुचते ही हाथी ने उसे सूंड से उठा लिया और पटक दिया। हाथी के जाने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे बेहोशी की हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

 

शहर के नजदीक हाथी के आ जाने की सूचना पर वन विभाग का हमला मौके पर पहुंचा। वन अमले ने ग्रामीणों के साथ हाथी को खदेड़ने की कोशिश में जुटा हुआ है। हाथी अभी कंचनपुर के पास जंगलों में मौजूद है। इससे ग्रामीण दहशत में है। बताया गया कि हाथी कल्याणपुर क्षेत्र के जंगलों से कंचनपुर की ओर आ गया था। वन अमले ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Woman killed by elephant attack, ग्राम कंचनपुर, वन विभाग, संभाग मुख्यालय अंबिकापुर, हाथी के हमले से महिला की मौत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bilaspur Crime : मेडिकल स्टोर से लौट रही युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, थाने में दर्ज है कई मामले
Next Article RAIPUR NEWS : नहर में मिली युवक की सड़ी - गली लाश, फैली सनसनी, हत्या कर शव फेंकने की आशंका RAIPUR NEWS : नहर में मिली युवक की सड़ी – गली लाश, फैली सनसनी, हत्या कर शव फेंकने की आशंका

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?