Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर 2 युवकों को पकड़कर जमकर पीटा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्घटनारायगढ़

CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर 2 युवकों को पकड़कर जमकर पीटा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/08/27 at 2:28 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर 2 युवकों को पकड़कर जमकर पीटा
CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर 2 युवकों को पकड़कर जमकर पीटा
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायगढ़। CG ACCIDENT NEWS : जिले के ग्राम पड़िगांव में तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। शुक्रवार रात आक्रोशित गांववालों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। बाद में बहुत समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म किया। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब साढे़ 7 बजे ग्राम पड़िगांव का रहने वाला फगनु चौहान (60) साइकिल से कहीं जाने के निकला था। वो घर से थोड़ी ही दूर आया था कि रायगढ़ की तरफ से आ रहे एक बोलेरो (क्रमांक सीजी 13 एसी 2959) के चालक ने तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

गुस्साए लोगों ने बोलेरो में सवार 2 युवकों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को उन्हें सौंप दिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम भी कर दिया, जिससे सरिया, बरमकेला, सारंगढ़ जाने का मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। जिसके बाद अधिकारियों ने तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपए पीड़ित परिजनों को दिए। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। देर रात आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका।

TAGGED: # latest news, CG ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, RAIGARH ACCIDENT NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur Crime News : चोरी की नीयत से घुसे युवक को दी तालिबानी सजा : पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार Raipur Crime News : चोरी की नीयत से घुसे युवक को दी तालिबानी सजा : पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार
Next Article CG Teacher Recruitment 2023 : बी.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर, सहायक शिक्षक एवं शिक्षक पद के संबंध में राज्य सरकार ने दी यह जानकारी  CG Teacher Recruitment 2023 : बी.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर, सहायक शिक्षक एवं शिक्षक पद के संबंध में राज्य सरकार ने दी यह जानकारी 

Latest News

CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME NEWS : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
Grand News सुकमा June 5, 2025
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ सुकमा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?