Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : सीएम बघेल ने कौही के प्राचीन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, लिफ्ट इरीगेशन योजना का किया लोकार्पण, अब 2500 हेक्टेयर में सिंचाई होगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : सीएम बघेल ने कौही के प्राचीन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, लिफ्ट इरीगेशन योजना का किया लोकार्पण, अब 2500 हेक्टेयर में सिंचाई होगी

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/08/28 at 9:34 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
RAIPUR NEWS : सीएम बघेल ने कौही के प्राचीन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, लिफ्ट इरीगेशन योजना का भी किया लोकार्पण, अब 2500 हेक्टेयर में सिंचाई होगी
RAIPUR NEWS : सीएम बघेल ने कौही के प्राचीन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, लिफ्ट इरीगेशन योजना का भी किया लोकार्पण, अब 2500 हेक्टेयर में सिंचाई होगी
SHARE

रायपुर : RAIPUR NEWS : श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में कौही में प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। साथ ही इस अवसर पर 7 करोड़ की लागत से बने कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का लोकार्पण भी किया। इससे 2500 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। कौही उद्वहन सिंचाई योजना से ग्राम कौही, बोरेंदा, जरवाय, केसरा, खम्हरिया, डंगनिया, तर्रीघाट, सोनपुर और सिपकोना के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : BIG NEWS : रक्षाबंधन पर CM ने किया का एलान, सरकारी बसों में फ्री में यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल ने अपने कौही के पहले दौरे के अवसर पर ही यहां के पुरानी उद्वहन सिंचाई योजना को अपडेट करने की घोषणा की थी। योजनांतर्गत इंटक वेल का रेडियस जो पहले 6 मीटर था इसको 12 मीटर किया गया है। वहीं 150 एच.पी. के पांच वीटी पंप स्टॉल किए गए हैं। जिससे लिफ्ट ऐरीगेशन की क्षमता में कई गुणा वृद्धि हुई है। सम्पूर्ण नहर प्रणाली का लाइनिंग कार्य भी किया गया है। कौही उद्वहन सिंचाई योजना की क्षमता बढ़ने से इस क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को राहत पहुंची है।

- Advertisement -

- Advertisement -

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्र के बारह किसानों को खसरा बी-1, बी-2 अपने कर कमलों से वितरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों पर भगवान भोले नाथ की कृपा बनी रहे। उन्होंने सभी को सावन सोमवार की बधाई दी। क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप सिंचाई सुविधा विस्तारित होने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के विकास के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। सांस्कृतिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। सरकार की योजनाओं से प्रदेश को पहचान मिली है। मुख्यमंत्री बघेल ने लोगों की मांग पर मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सेवा का अवसर प्रदान करने लोगों का आह्वान किया। कार्यक्रम को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, RAIPUR NEWS : सीएम बघेल ने कौही के प्राचीन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS: मुख्यमंत्री बघेल से महार समाज के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, मात्रात्मक त्रुटि सुधार के लिए जताया आभार,भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी की भेंट
Next Article CG NEWS : श्रावण मास का अंतिम सोमवार आज : CM बघेल ने कौही के प्राचीन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का किया लोकार्पण, 2500 हेक्टेयर में होगी सिंचाई

Latest News

Ajab-Gajab: दुनिया के दो रहस्यमयी महासागर जो एक साथ होते हुए भी आपस में कभी नहीं मिलते, जानिए वजह
Ajab-Gajab: दुनिया के दो रहस्यमयी महासागर जो एक साथ होते हुए भी आपस में कभी नहीं मिलते, जानिए वजह
Grand News NATIONAL देश May 13, 2025
CG NEWS : केंद्रीय मंत्री चौहान ने किए कई बड़े ऐलान, 3 लाख से ज्यादा मकान स्वीकृत, कांग्रेस पर भी साधा निशाना 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : केंद्रीय मंत्री चौहान ने की छग सरकार की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक कार्यशैली की प्रशंसा, सीएम साय बोले – गांवों की समग्र समृद्धि सुनिश्चित करना सरकार का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
CG NEWS :15 महीने से भुगतान लंबित, CGMSCL ठेकेदारों और श्रमिकों की पीड़ा चरम पर, रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ श्रमिक एवं ठेकेदार कल्याण मंच’ का गठन
CG NEWS :15 महीने से भुगतान लंबित, CGMSCL ठेकेदारों और श्रमिकों की पीड़ा चरम पर, रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ श्रमिक एवं ठेकेदार कल्याण मंच’ का गठन
रायपुर May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?