Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CM Baghel on National Sports Day : सीएम बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रेमियों को दी बधाई, कहा – युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़देश

CM Baghel on National Sports Day : सीएम बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रेमियों को दी बधाई, कहा – युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/08/29 at 3:40 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CM Baghel on National Sports Day : सीएम बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रेमियों को दी बधाई, कहा - युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं
CM Baghel on National Sports Day : सीएम बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रेमियों को दी बधाई, कहा - युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CM Baghel on National Sports Day : राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का सफर 29 अगस्त साल 2012 से शुरू हुआ था। जब इस तारीख को खिलाड़ियों को समर्पित करने का फैसला लिया गया। 29 अगस्त की तारीख इसलिए चुना गया क्योंकि इस दिन महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। बता दें कि प्रयागराज में जन्में मेजर ध्यानचंद को इस खेल में महारत हासिल थी। आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सभी को खेल दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा –

 

सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों सहित आप सबको राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई और शुभकामनाएं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी ने अपने खेल से पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनके सम्मान और याद में हम हर साल ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को पहचानने, निखारने और उचित मंच देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

 

सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों सहित आप सबको राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई और शुभकामनाएं।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी ने अपने खेल से पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनके सम्मान और याद में हम हर साल ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाते हैं।

युवाओं… pic.twitter.com/RoSuahOuGR

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 29, 2023

 

गुरुचरण सिंह होरा ने दी बधाई 

 

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों और सभी खेल प्रेमियों को बधाई दी और महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि – 29 अगस्त को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह दिन महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ भी कहा जाता है। यह दिन हमारे जीवन में खेल और शारीरिक गतिविधियों के महत्व को भी मनाता है। यह एक ऐसा दिन है जो एथलीटों की उपलब्धियों का सम्मान करता है, प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देता है, और सभी उम्र के लोगों को खेलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है। खेलों से देश आगे बढ़ता है, खेलों के दम पर खिलाड़ी अपने शहर, राज्य और देश का नाम पुरे विश्व में रौशन कर सकते है।

 

ALSO READ : CG टेनिस एसोसिएशन संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, मेजर ध्यानचंद को की श्रद्धांजलि अर्पित

 

यह साल खेलो के नाम रहा है देश के गौरव ओलंपिक भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल (neeraj chopra won gold) जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। रविवार को विश्व चैंपियनशिप में अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। पूरे देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। कामना है कि यह सिलसिला जारी रहे। खेल पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल करते रहें।”

 

 

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cm baghel, CM Baghel on National Sports Day, GRAND NEWS CHHATTISGARH, great hockey player major dhyan chand, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raksha Bandhan 2023 : जाने कब हैं रक्षाबंधन का मुहूर्त और कब है भद्रा ?
Next Article गरियाबंद ज़िले में तैनात 04 पुलिसकर्मीयो का प्रमोशन:वर्दी पर सितारा सजते ही गर्व के साथ खुशी की लहर

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?