Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Rashtriya Bhojli mahotsav 2023 : राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले – जब हमारी संस्कृति बचेगी, तभी हम बचेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Rashtriya Bhojli mahotsav 2023 : राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले – जब हमारी संस्कृति बचेगी, तभी हम बचेंगे

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/08/30 at 6:26 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Rashtriya Bhojli mahotsav : राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले - जब हमारी संस्कृति बचेगी, तभी हम बचेंगे
Rashtriya Bhojli mahotsav : राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले - जब हमारी संस्कृति बचेगी, तभी हम बचेंगे
SHARE
रायपुर। Rashtriya Bhojli mahotsav : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2023 में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर मित्रता का अभूतपूर्व उत्सव ’भोजली’ पर्व के आयोजन के लिए गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति को बधाई दी और इसे प्राचीन सांस्कृतिक परम्पराओं को सहेजने की दिशा में सराहनीय बताया।
also read : Raksha Bandhan 2023 : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की बधाई, कहा – रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि भोजली का पर्व हमारी विशिष्ट छत्तीसगढ़ी संस्कृति है। भोजली मित्रता का उत्सव भी है। छत्तीसगढ़ में मित्रता के अटूट बंधन के लिए भोजली बदने की परम्परा रही है। इस तरह से भोजली केवल एक पारंपरिक अनुष्ठान नहीं रह जाता अपितु लोगों के दिल में बस जाता है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जब हमारी संस्कृति बचेगी, तभी हम बचेंगे। जब हमें अपनी संस्कृति पर गौरव होगा, तभी हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हम प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए कार्य तो कर ही रहे हैं। कर्ज माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसी अनेक योजनाओं से प्रदेश के सभी वर्गों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है लेकिन इसके साथ ही हम सांस्कृतिक विकास को भी उतना ही महत्व दे रहे हैं।
also read : CG Berojgari Bhatta : सीएम बघेल ने छत्‍तीसगढ़ के युवाओं को दी बेरोजगारी भत्ते की सौगात, खाते में डाले 34.55 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि हमने देवगुड़ियों और घोटुल के संरक्षण के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री पर्व सम्मान निधि और आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के माध्यम से हम स्थानीय उत्सवों को मनाने के लिए सभी पंचायतों को दस हजार रुपए वार्षिक सहायता दे रहे हैं। बस्तर में हमने बादल का गठन किया है। बस्तर लोक संस्कृति एवं भाषा अकादमी नाम से जानी जाने वाली इस संस्था के माध्यम से बस्तर के लोकगीतों को, लोकधुनों को और पारंपरिक रिवाजों को तथा बोली को सहेजने का काम हो रहा है। इसके माध्यम से बस्तर की सांस्कृतिक सुंदरता को दुनिया जान पा रही है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी आदिवासी संस्कृति बेहद खूबसूरत है। इसके नृत्य, संगीत, परिधान और भाषा-बोली अपने में अनेक रंग समेटे हैं। इसकी सुंदरता को दुनिया जाने और इसे इसका वास्तविक मान मिल सके, इसके लिए हमने राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन कराया। इस महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश के कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया। इतने बड़े मंच पर आदिवासी कला का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ था और इसे भरपूर सराहना मिली। इस अवसर पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विधायक रामकुमार यादव, महापौर रायपुर नगर पालिक निगम एजाज ढेबर और छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा तथा राजस्थान आदि राज्यों से आदिवासी समाज के पुरूष-महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Rashtriya Bhojli mahotsav, Rashtriya Bhojli mahotsav 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIGARH : खेल दिवस पर JSP फाउंडेशन ने दी अत्याधुनिक स्टेडियम की सौगात
Next Article CG BIG NEWS : सरोज पांडेय के पत्र पर सीएम बघेल बोले - मैं अपने प्रदेश अध्यक्ष के बारे में टिप्पणी कैसे सुन सकता हूँ... इसमें अपमान वाली बात कहां से आ गयी CG BIG NEWS : सरोज पांडेय के पत्र पर सीएम बघेल बोले – मैं अपने प्रदेश अध्यक्ष के बारे में टिप्पणी कैसे सुन सकता हूँ… इसमें अपमान वाली बात कहां से आ गयी

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?