Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SPECIAL RAKHI : गोबर और सब्जियों के बीज से बनाईं खूबसूरत राखियां, गांव की बहनों की राखियां पसंद कर रहे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकांकेरछत्तीसगढ़

SPECIAL RAKHI : गोबर और सब्जियों के बीज से बनाईं खूबसूरत राखियां, गांव की बहनों की राखियां पसंद कर रहे लोग

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/08/30 at 1:09 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
SHARE

वेब डेस्क ग्रैंड न्यूज़। SPECIAL RAKHI : देश रक्षाबंधन यानी राखी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मना रहा है. छत्तीसगढ़  में भी इसे लेकर बेहद उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन इस बार यहां कुछ खास किस्म की राखियां भी नजर आ रही हैं।  दरअसल, कांकेर जिले में महिलाओं के एक समूह ने यूट्यूब से राखी बनाना सीखकर गोबर, सब्जियों के बीज और छतीसगढ़ का फेमस कोदो चावल और कुटकी से राखियां बनाई हैं। इसे बनाने में लागत भी काफी कम लगी।  बताया जा रहा है कि इन राखियों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

कांकेर जिला मुख्यालाय से करीब 8 किलोमीटर दूर बेवरती गांव के मां संतोषी समूह की महिलाओं ने यूट्यूब से राखी बनाने की कला सीखी।  इसके बाद वे आसानी से उपलब्ध होने वाले सब्जियों के बीज, कोदो चावल, गोबर और धान से राखियां बनाने में जुट गईं।

- Advertisement -
Ad image

 

कम दाम में खास राखियां

महिलाओं ने बताया कि उनके समूह ने 5 हजार रुपये खर्च कर यह काम शुरू किया और प्राकृतिक चीजों से राखियां बनाईं. शुरुआत में महिलाओं के इस समूह ने लगभग 3 हजार राखियां तैयार की।  इन राखियों को सी मार्ट में खरीदा जा सकता है। राखियों की कीमत मार्केट में उपलब्ध राखियों से बेहद कम महज 20 से 30 रुपये है।

ऐसे बना प्लान…

समूह की महिलाओं ने बताया कि, वे सभी गौठान में विभिन्न तरह की गतिविधियों में शामिल रहती हैं लेकिन इस बार उनकी कुछ अलग करने की मंशा थी।  लिहाजा उन्होंने राखी बनाने की योजना बनाई और यूट्यूब के जरिए राखी बनाना सीखा। महिलाओं ने राखियां बनाने के लिए अपने आस-पास आसानी से मिलने वाली चीजें जैसे – गोबर, धान, सब्जियों के बीज, कोदो चावल का इस्तेमाल किया।  महिलाओं को उम्मीद है कि, उनकी इस देसी राखी को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाओं ने बताया कि, वो प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी राखी भेजना चाहती हैं।

TAGGED: SPECIAL RAKHI :, गोबर की राखियां
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : आदिवासी समाज के अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा - रक्षाबंधन का पर्व आदिवासियों का नहीं CG NEWS : आदिवासी समाज के अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा – रक्षाबंधन का पर्व आदिवासियों का नहीं
Next Article Raksha Bandhan 2023 : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की बधाई, कहा - रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है Raksha Bandhan 2023 : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की बधाई, कहा – रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है

Latest News

CG NEWS : हाथियों ने आंगन में सो रहे बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला, दहशत में लोग 
CG NEWS : हाथियों का आतंक; आंगन में सो रहे बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला, दहशत में लोग 
छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 15, 2025
चंडीगढ़ के नए DGP बने IPS डॉ. सागर प्रीत हुड्डा 
देश July 15, 2025
CG CRIME NEWS : 24 घंटे के अंदर सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका की हत्या, बताई यह वजह 
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 15, 2025
Olympics Schedule 2028 : क्रिकेट का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
Olympics Schedule 2028 : क्रिकेट का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
Cricket खेल July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?