Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SURAJPUR : नाका छावनी में तब्दील : पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे, रॉड से हमला ASI हेडकांस्टेबल सहित 4 घायल, 2 की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

SURAJPUR : नाका छावनी में तब्दील : पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे, रॉड से हमला ASI हेडकांस्टेबल सहित 4 घायल, 2 की हालत गंभीर

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/08/30 at 5:45 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
SHARE

SURAJPUR : नाका छावनी में तब्दील : मामला बसदेई चौकी क्षेत्र का है। जहाँ दो पक्षों में विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडे और रॉड से जमकर पीटा गया। हमले में एक एएसआई और हेडकांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए । इनमें दो की हालत गंभीर है। जिन्हे बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रिफर किया गया है। वारदात के बाद एसपी सहित पुलिस बल मौके पर है। पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

 

- Advertisement -
Ad image

पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, बीरमताल खड़गवां गांव निवासी राजेश साहू ने मंगलवार देर रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी कि 30-40 लोगों ने उसके घर को घेर लिया है और मारपीट का प्रयास कर रहे हैं। इस पर एएसआई मानिक दास, हेड कांस्टेबल निर्मल मिंज, कांस्टेबल सुरेश साहू और नगर सैनिक बृजेश साहू मौके पर पहुंचेl उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच लाठी-डंडे और रॉड से लैस ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

पुलिसकर्मियों पर हमले की सूचना मिलते ही बसदेई चौकी प्रभारी लक्ष्मी गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हेड कांस्टेबल निर्मल मिंज और नगर सैनिक बृजेश साहू की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया, पर डॉक्टर नहीं मिलने पर दोनों को मिशन अस्पताल ले जाया गया। वहां से हेडकांस्टेबल को जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले में घायल हेड कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर है। उन्हें अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

छावनी में तब्दील हुआ गांव

सूरजपुर एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला और अन्य पुलिस अधिकारी टीम के साथ देर रात तक बीरमताल खड़गवां पहुंच गए। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस टीम ने कुछ आरोपियों को देर रात और बुधवार सुबह तक पकड़ लिया है। कई अन्य आरोपी ग्रामीण फरार बताए गए हैं। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।

 

एएसआई मानिक दास का सिर फूटा, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्‌टी 

बताया जा रहा है कि, राजेश साहू दबंग स्वभाग का है और गांव में भी उसका दबदबा चलता है। मंगलवार शाम भी कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। इससे गांववाले आक्रोशित हो गए और राजेश साहू पर हमला करने की तैयारी की। इसके पहले ही राजेश साहू ने पुलिस को सूचना दे दी थी। जब ग्रामीण राजेश साहू के घर को घेराबंदी करने पहुंचे तो वहां पहले से पुलिस मौजूद थी। राजेश साहू के घर पुलिसकर्मियों को देखकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया।

TAGGED: पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे, सूरजपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR CRIME NEWS : चाकू गोदकर युवक की निर्मम हत्या, आरोपी की बहन से किया था लव मैरिज, पुलिस की गिरफ्त में हत्यारा   RAIPUR CRIME NEWS : चाकू गोदकर युवक की निर्मम हत्या, आरोपी की बहन से किया था लव मैरिज, पुलिस की गिरफ्त में हत्यारा  
Next Article RAIGARH : खेल दिवस पर JSP फाउंडेशन ने दी अत्याधुनिक स्टेडियम की सौगात

Latest News

CG NEWS: रायगढ़ में अजगर के 14 अंडे मिले, गांव में लगी भीड़ — सर्परक्षक समिति ने किया रेस्क्यू
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ रोचक खबरें July 3, 2025
CG NEWS: दाऊ पोषण लाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसतराई में ऐतिहासिक शाला प्रवेश उत्सव
Grand News छत्तीसगढ़ July 3, 2025
CG NEWS: जमीन विवाद बना जान का जंजाल — 50-55 गुंडों के साथ दबंगों ने गरीब परिवार पर किया जानलेवा हमला, थाने में नहीं लिखी गई रिपोर्ट!
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 3, 2025
CG NEWS: पैनारी स्कूल में अधूरा भवन: 15 साल से इंतजार, बच्चे परेशान
Grand News छत्तीसगढ़ July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?