Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CM BHUPESH : सीएम भूपेश ने  BJP पर लगाया आरोप कहा : रमन के कार्यकाल में हुआ सबसे ज्यादा धर्मांतरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BJPCONGFeaturedGrand Newsछत्तीसगढ़विधानसभा

CM BHUPESH : सीएम भूपेश ने  BJP पर लगाया आरोप कहा : रमन के कार्यकाल में हुआ सबसे ज्यादा धर्मांतरण

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/08/31 at 4:00 PM
Jagesh Sahu
Share
5 Min Read
CM BHUPESH : सीएम भूपेश ने  BJP पर लगाया आरोप कहा : रमन के कार्यकाल में हुआ सबसे ज्यादा धर्मांतरण
SHARE
ग्रैंड न्यूज डेस्क।  CM BHUPESH :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने भाजपा  पर एक बार फिर हमला बोला है।  सीएम ने दावा किया कि, सबसे ज्यादा धर्मांतरण भाजपा के शासनकाल में हुआ और इन्हीं के कार्यकाल में सबसे ज्यादा चर्चों के निर्माण भी हुए।  उन्होंने भाजपा पर सिर्फ वोट के लिए राम और गाय के नाम का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में बघेल ने धर्मांतरण के सवाल पर कहा कि, धर्मांतरण पूरे देश में हो रहा है तो केंद्र को नियम बना देना चाहिए।  हालांकि उन्होंने कहा कि, वे तय करें क्योंकि संसद उनकी है। यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए।

Contents
ग्रैंड न्यूज डेस्क।  CM BHUPESH : यह भी पढ़ें – CG SUICIDE NEWS : अस्पताल में आत्महत्या;  तीसरी मंजिल से कूदकर मानसिक रोगी ने दी जान, फैली सनसनी
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

धर्मांतरण इन्हीं के कार्यकाल में सबसे ज्यादा हुआ

- Advertisement -

“छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर सिर्फ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ही नहीं बल्कि अन्य नेताओं ने आरोप लगाए।  तब मैंने आंकड़े निकलवाए कि, किस कार्यकाल में सबसे ज्यादा चर्च बने हैं। ” उन्होंने कहा, “मैंने चुनौती दी कि रमन सिंह के कार्यकाल में सबसे ज्यादा चर्चों का निर्माण हुआ। इस चुनौती को वे न स्वीकार कर रहे हैं और ना ही आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं।  लोग क्रिश्चियन बने इसीलिए इतने ज्यादा चर्च बने।  धर्मांतरण इन्हीं के कार्यकाल में सबसे ज्यादा हुआ।  ये मेरा आरोप है। ”

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें – CG SUICIDE NEWS : अस्पताल में आत्महत्या;  तीसरी मंजिल से कूदकर मानसिक रोगी ने दी जान, फैली सनसनी

 

राम और गाय को लेकर दिया ये बयान

सीएम बघेल ने भाजपा पर राम और गाय के नाम पर सियासत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हम राम के नाम पर वोट नहीं मांगते।  राम जन-जन में बसा हुआ है।  जहां जहां राम गुजरे हैं वहां हम मूर्ति लगा रहे हैं।  हमारे घोषणा पत्र में यह शामिल नहीं था।  फिर भी हम लोगों ने ये काम किया।  लेकिन इनकी तरह नहीं जो इसे भुनाकर वोट मांगें। ”

बघेल ने कहा कि, उनकी सरकार गोबर खरीद रही है, गौ माता की सेवा कर रही है। जबकि इन लोगों ने (भाजपा) गाय और राम के नाम पर सिर्फ वोट मांगने का काम किया है। वे इनका भला कभी नहीं किए।  उन्होंने कहा, “हम लोगों ने सेवा की है।  इनके छद्म राष्ट्रवाद और हिंदुत्व का जवाब संस्कृति है।  हमने छत्तीसगढ़िया संस्कृति को जन-मानस के सामने लाने का काम किया है।  हमने आदिवासी संस्कृति को भी बढ़ावा दिया। ”

 

‘आदिवासी संस्कृति को दिया बढ़ावा’  – CM BHUPESH :

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार आदिवासी संस्कृति को भी बढ़ावा देने का काम कर रही है।  उन्होंने कहा, “हम लोग आदिवासी नृत्य महोत्सव भी कराते हैं।  देश-विदेश से लोग आते हैं।  इस बहाने हमारी संस्कृति के बारे में जानते-जसमझते हैं। ” उन्होंने कहा कि, उन्होंने सिर्फ रामवनगमन परिपथ मार्ग ही नहीं बनाया बल्कि आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने का भी काम किया।

 

कुछ लोग होते हैं परपीड़क !

राज्य में लगातार ईडी और आईटी की कार्रवाई को लेकर बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी, आईटी और डीआरआई के 200 से अधिक छापे पड़ चुके हैं।  उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग परपीड़क होते हैं। उन्हें दूसरों को पीड़ा देने में आनंद मिलता है।  इस समय जो लड़ाई होगी वह सिर्फ बीजेपी और उनके प्रत्याशी से ही नहीं बल्कि ईडी और आईटी से भी होगी।

 

नक्सलवाद से लेकर राहुल पर CM BHUPESH : ने कही ये बात…

बघेल ने कहा कि, नक्सलवाद का समाधान करने के लिए पिछली सरकार ने बंदूक के बदले बंदूक औऱ गोली के बदले गोली की रणनीति से काम किया।  लेकिन उनकी सरकार में 600 से अधिक गांव नक्सलमुक्त हो गए हैं।  वहीं अपने साक्षात्कार में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार भी बताया।

TAGGED: (Conversions), bhupesh baghel, BJP
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article President Draupadi Murmu in Raipur : मैं यहाँ पहले ही आ चुकी हूँ, फिर से बुलाने के लिए आप सभी को धन्यवाद, फिर जैसे ही राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा - छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया !   President Draupadi Murmu in Raipur : मैं यहाँ पहले ही आ चुकी हूँ, फिर से बुलाने के लिए आप सभी को धन्यवाद, फिर जैसे ही राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा – छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया !  
Next Article Gold Silver Price Today Gold Silver Price Today : सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदने से पहले जाने लेटेस्ट प्राइस 

Latest News

CG CRIME NEWS : जमीन विवाद में युवक की हत्या, सौतेला बाप, मां और भाई समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 3, 2025
CG NEWS : बिर्रा में सड़क सुरक्षा जागरूकता राहवीर योजना का आयोजन, सड़क दुर्घटना में पीड़ित की जान बचाने वाले को सरकार देगी 25 हजार
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 3, 2025
UPI ट्रांजैक्शनों में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 के आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान
देश June 3, 2025
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : इन राशि वालों को धन बढ़ोतरी के मिलेंगे अवसर, खर्चों को लेकर भी रहना होगा सावधान रहें, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?