Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: TODAY IN HISTORY : आज का इतिहास, 02 सितंबर में क्या घटा था खास ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

TODAY IN HISTORY : आज का इतिहास, 02 सितंबर में क्या घटा था खास ?

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/09/02 at 1:01 PM
Jagesh Sahu
Share
7 Min Read
TODAY IN HISTORY : आज का इतिहास, 02 सितंबर में क्या घटा था खास ?
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ वेब डेस्क।  TODAY IN HISTORY :

 

Contents
ग्रैंड न्यूज़ वेब डेस्क।  TODAY IN HISTORY :इतिहास के पन्नों को पलटेंगे तो कई ऐसी रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे जिन्हें पहले कभी नहीं जानते थे।  2 सितंबर को पूरी दुनिया में बेहद खास घटनाएं घटी जिन्हें जानना हर नागरिक के लिए जरूरी है।  बहुत सी घटनाएं बेहद सुखुद रहीं तो बहुत से हादसों में पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया। TODAY IN HISTORY : इतिहास में 02 सितंबर के दिन निम्नलिखित प्रमुख घटनाएं घटित हुई हैं:-यह भी पढ़ें – Aditya L1 Mission Launch Live : ‘सूर्य नमस्कार’ करने के लिए रवाना हुआ आदित्य एल-1, ISRO ने सफलतापूर्वक किया लॉन्च, देखें लाइव वीडियो  
- Advertisement -

इतिहास के पन्नों को पलटेंगे तो कई ऐसी रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आएंगे जिन्हें पहले कभी नहीं जानते थे।  2 सितंबर को पूरी दुनिया में बेहद खास घटनाएं घटी जिन्हें जानना हर नागरिक के लिए जरूरी है।  बहुत सी घटनाएं बेहद सुखुद रहीं तो बहुत से हादसों में पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया। 

TODAY IN HISTORY : इतिहास में 02 सितंबर के दिन निम्नलिखित प्रमुख घटनाएं घटित हुई हैं:-

1573: अकबर ने गुजरात को फतह किया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सितम्बर 1572 ई. में अकबर ने स्वयं ही गुजरात को जीतने के लिए प्रस्थान किया। उस समय गुजरात का शासक मुजफ्फर ख़ाँ तृतीय था। लगभग डेढ़ महीने के संघर्ष के बाद 26 फ़रवरी, 1573 ई. तक अकबर ने सूरत, अहमदाबाद एवं कैम्बे पर अधिकार कर लिया। अकबर ‘ख़ाने आजम’ मिर्ज़ा अजीज कोका को गुजरात का गर्वनर नियुक्त कर वापस आगरा आ गया, किन्तु उसके आगरा पहुँचते ही सूचना मिली कि, गुजरात में मुहम्मद हुसैन मिर्ज़ा ने विद्रोह कर दिया है। अतः तुरन्त ही अकबर ने गुजरात की ओर मुड़कर 2 सितम्बर, 1573 ई. को विद्रोह को कुचल दिया।

- Advertisement -

1666: लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हजार इमारतें नष्ट हो गयी।

- Advertisement -

लंदन की वो भीषण आग रविवार, 2 सितंबर से गुरुवार, 6 सितंबर 1966 तक लंदन के मध्य भागों में फैली एक बड़ी आग थी। आग ने पुराने रोमन शहर की दीवार के अंदर मध्यकालीन लंदन शहर को तहस-नहस कर दिया था।  इस आग ने चार्ल्स द्वितीय के पैलेस ऑफ व्हाइटहॉल, और उपनगरीय के सबसे मलिन बस्तियों को अपनी चपेट में ले लिया था।  इसने 13200 घरों, 87 पैरिस चर्चों, सेंट पॉल कैथेड्रल को नष्ट कर दिया था।  शहर के अधिकारियों के अधिकांश भवनों को भी अपनी चपेट में लेकर नष्ट कर दिया था।  ऐसा अनुमान है कि इसने शहर के 80 हजार निवासियों में से 70 हजार के घरों को नष्ट कर दिया था।

1775: पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जार्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।

अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’

1989: अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया।

 

यह भी पढ़ें – Aditya L1 Mission Launch Live : ‘सूर्य नमस्कार’ करने के लिए रवाना हुआ आदित्य एल-1, ISRO ने सफलतापूर्वक किया लॉन्च, देखें लाइव वीडियो  

 

1926: इटली और यमन के बीच हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।

1930: ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।

1945: जापान के हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

दूसरा विश्व युद्ध

1945: हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।

VIATNAM

1946: जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।

 BHARAT-SARKAR

 

1956: हैदराबाद से 100 किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बी

1962: सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।

1969: अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।

1970: कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ।

KALASAGAR

1990: काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत।

स्पेसएक्स ने अमेरिका, रूस और यूएई के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा

1992: अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।

TODAY IN HISTORY : 

1996: मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।

1998: डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा उद्घाटन।

1999: भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।

2000: मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।

2001: विश्व में पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले दक्षिण अफ्रीका के हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उहोंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।

2006: पश्चिमी ईराक में तीन भारतीयों और 11 पाकिस्तानों की अपहरण के बाद हत्या।

2007: अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

2009: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।

TODAY IN HISTORY :  2 सितंबर को जन्मे व्यक्ति 

 

जापान के युवराज हिराबुमि इतो का जन्म 1841 में हुआ।

केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का जन्म 1885 को हुआ था।

प्रसिद्ध अभिनेत्री साधना का जन्म 1941 को हुआ था।

फ़िल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म 1965 को हुआ था।

अभिनेता पवन कल्याण का जन्म 1971 को हुआ था।

मॉडल और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म 1984 को हुआ था ।

भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्म 1988 को हुआ था।

भारतीय पार्श्वगायक इश्मीत सिंह सोढ़ी का जन्म 1989 को हुआ था।

 

TODAY IN HISTORY : 2 सितंबर को हुए निधन —

 

भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन 1955 को हुआ था।

मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन 1976 को हुआ था।

मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन 2000 में हुआ।

विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन 2001 में हुआ।

TAGGED: 02 सितंबर, GRAND NEWS, TODAY IN HISTORY :, आज का इतिहास
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूल जा रहे साइकिल सवार भाई - बहन को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने किया चक्काजाम, दुकानदारों को दौड़ा - दौड़ा कर पीटा CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूल जा रहे साइकिल सवार भाई – बहन को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने किया चक्काजाम, दुकानदारों को दौड़ा – दौड़ा कर पीटा
Next Article CG BREAKING : गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ी भाषा में जारी किया 104 पन्नों का आरोप पत्र, देखें LIVE VIDEO  CG BREAKING : गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ी भाषा में जारी किया 104 पन्नों का आरोप पत्र, देखें LIVE VIDEO 

Latest News

BREAKING NEWS : भारत ने तुर्की को दिया बड़ा झटका, सेलेबी हवाई अड्डे का लाइसेंस किया रद्द 
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : गांव में संचालित देह व्यापार के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, रंगे हाथों पकड़ाए दो युवक
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
“पीएम आवास योजना में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – कलेक्टर बी.एस. उइके” मैनपुर ब्लॉक में धीमी प्रगति पर 34 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : किसान के घर मिला दुर्लभ प्रजाति का जीव पाम सीवेन्ट, लोगों के उड़े होश, वाइल्ड लाइफ की टीम  ने किया रेस्क्यू 
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?