Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  India vs Bharat : ‘प्रेसिडेंट आफ इंडिया’ के स्थान पर ‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ लिखे जाने पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, बोले –  इनको इंडिया शब्द से इतनी तकलीफ है…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

 India vs Bharat : ‘प्रेसिडेंट आफ इंडिया’ के स्थान पर ‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ लिखे जाने पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, बोले –  इनको इंडिया शब्द से इतनी तकलीफ है…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/09/06 at 6:05 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
 India vs Bharat : ‘प्रेसिडेंट आफ इंडिया’ के स्थान पर ‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ लिखे जाने पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, बोले -  इनको इंडिया शब्द से इतनी तकलीफ है...
 India vs Bharat : ‘प्रेसिडेंट आफ इंडिया’ के स्थान पर ‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ लिखे जाने पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, बोले -  इनको इंडिया शब्द से इतनी तकलीफ है...
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

रायपुर। India vs Bharat : जी-20 शिखर सम्मेलन के निमंत्रण पत्र पर ‘प्रेसिडेंट आफ इंडिया’ के स्थान पर ‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ लिखे जाने को लेकर देश में तगड़ी बहस छिड़ गई है। वहीं भारत और इंडिया को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। इसी क्रम में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत और इंडिया को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

- Advertisement -

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, “हमें राष्ट्रपति से निमंत्रण पत्र मिला है और अब तक हमें ‘प्रेसिडेंट आफ इंडिया’ से निमंत्रण पत्र मिलता था, लेकिन अब ‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ नाम से निमंत्रण पत्र आया है। ‘इनको इंडिया शब्द से इतनी तकलीफ है। संविधान में शुरुआत ही इंडिया से होती है। इस देश को भारत कहा जाता है, भारतवर्ष भी कहा जाता है। पंडित जी जब पढ़ते है तो जम्मू द्विपे, भारत खंडे कहते हैं। इंडिया भी कहते हैं। कितने नामों से देश को जाना जाता है और अब आपको नाम से परहेज है।’ उन्होंने कहा, आज इंडिया संघ का गठबंधन बना है, वो इंडिया हो गया तो उससे परहेज हो गया है। कल के दिन कोई संगठन बने उसका नाम भारत हो तो क्या वह भी बदलेंगे?

 

‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ पर राजनीति

जी-20 शिखर सम्मेलन के निमंत्रण पत्र पर ‘प्रेसिडेंट आफ इंडिया’ के स्थान पर ‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ लिखे जाने पर सबसे पहले कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई तो अन्य विपक्षी दल भी यह कहते हुए हमलावर हो गए कि भाजपा विपक्षी गठबंधन के नाम आइएनडीआइए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) से डर गई है। बल्कि यह भी कहा कि सरकार देश का नाम बदलने जा रही है।

वहीं, भाजपा ने सवाल किया कि कांग्रेस को देश के सम्मान से जुड़े हर विषय पर आपत्ति क्यों है? भारत के संबोधन से विपक्षी दलों को परेशानी क्यों हो रही है। मूल नाम तो भारत ही था। नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य अतिथि आ रहे हैं। उनके लिए रात्रिभोज का निमंत्रण पत्र राष्ट्रपति भवन की ओर से भेजा गया है।

 

#WATCH | On G20 Summit dinner invitations at Rashtrapati Bhawan sent in the name of ‘President of Bharat', Chhattisgarh CM Bhupesh Bhagel says, " We got an invitation letter from President and till now we used to get invitation letter from 'President of India' but this time it… pic.twitter.com/UkNgOy6Pp8

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 5, 2023

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, India vs Bharat, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG NEWS : चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल  CG BIG NEWS : चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल 
Next Article CRIME NEWS : महिला से विदेश कोरियर चार्ज का झांसा देकर लाखों की ठगी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

Latest News

Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?