Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Krishna Janmashtami : कोरबा में भगवान श्रीकृष्ण का मनाया गया जनमोत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रभु को लगाया गया 56 भोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकोरबाछत्तीसगढ़

Krishna Janmashtami : कोरबा में भगवान श्रीकृष्ण का मनाया गया जनमोत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रभु को लगाया गया 56 भोग

Desk
Last updated: 2023/09/07 at 2:17 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

कोरबा। Krishna Janmashtami : छत्तीसगढ़ के कोरबा में भगवान श्रीकृष्ण का जनमोत्सव धूमधम से मनाया गया। हर साल की तरह इस साल भी श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल द्वारा आयोजित भगवाल श्रीकृष्ण जनमोत्सव काफी खास रहा। इस मौके पर महिला मंडल द्वारा कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रात 12 बजते प्रभु की जन्मजयंति मनाने के साथ उन्हें 56 भोग लगाया गया।

- Advertisement -
Ad image

सृष्टि के रचयिता व जगत के पालनहार भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव कृष्ण जनमाष्टमी के रुप में कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुहूर्त में हेरफेर होने के कारण रक्षाबंधन की तरह जनमाष्टमी का पर्व भी दो दिन पड़ा है। कई लोगों ने जहां बुधवार की रात यह पर्व मनाया। वहीं अधिकतर लोग गुरुवार को प्रभु की जन्मजयंति मना रहे है। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित श्री कविलेश्वर नाथ महिला मंडल द्वारा हर वर्ष भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भव्य रुप से मनाया जाता है। इस साल आयोजन अपने आप में खास रहा। इस मौके पर महिला मंडल के द्वारा बच्चों के लिए राधा कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, वहीं महिलाओं के लिए मां यशोदा बनो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही डांस प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। मटका फोड़ के साथ ही दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जहां बच्चों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया, उन्हें उपहार स्वरुप कई भेंट प्रदान किए गए।

- Advertisement -

विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के बाद प्रभु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। रात के 12 बजते जोरदार बारिश हुई और भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इस दौरान महिला मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को 56 भो लगाया गया। चारों तरफ भगवान की जय जयकार होने लगी। बारिश के बीच बिजली गुल होने से लग रहा था कलयुग में द्वापर युग की तरह भगवान ने धरती पर अवतरण लिया हो।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, Cg Latest News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, krishna janmashtami, कोरबा, भगवान श्रीकृष्ण का मनाया गया जनमोत्सव, श्री कपिलेश्वर नाथ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Janmashtami 2023 : आज रात 12 बजे कोतवाली के कारागार में होगा श्रीकृष्ण का जन्म, रायपुर के सभी मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी का त्योहार  Janmashtami 2023 : आज रात 12 बजे कोतवाली के कारागार में होगा श्रीकृष्ण का जन्म, रायपुर के सभी मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी का त्योहार 
Next Article अब स्कूल जाने में परमेश्वर और नीतेश को नहीं होगी परेशानी ,जन्माष्टमी के दिन ग्रैंड ग्रुप के चेयरमेन गुरुचरण सिंह होरा ने बच्चों को भिजवाई रेंजर सायकल

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?