रायपुर। RAIPUR NEWS : आज भाजपा पार्षद दल प्रतिनिधि मंडल उपनेता मनोज वर्मा के नेतृत्व में निगम मुख्यालय महापौर एजाज ढेबर से मुलाकात की। उन्होंने रायपुर शहर के 70 वार्डो के विकास के लिए दी जाने वाली 50-50 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति के बारे में चर्चा गहनता से की। महापौर ने सामान्य सभा में घोषणा की थी कि अपने वार्डो में सड़क, नाली, बिजली आदि जैसे विकास कार्य करवाने 50-50 लाख रुपए दिए जाएंगे, जिसका अब तक स्वीकृति टेण्डर भी नही निकला है।
भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने महापौर से पूछा कि इससे पहले आपने वार्डों के विकास कार्य के लिए 10-15 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, वह भी अब तक नहीं मिला है। इस पर महापौर ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से 15 दिन पहले ही इस सम्बन्ध में बात हुई है। आने वाले 2/ 3 दिनों में उपरोक्त राशि स्वीकृत हो जाएगी। इस पर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने महापौर को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिनो तक रायपुर शहर के 70 वार्डो के विकास की राशि मिल जानी चाहिए। अन्यथा भाजपा पार्षद दल निगम मुख्यालय में आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।