रायपुर। RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुपम नगर रायपुर निवासी और राज्यपाल के एडीसी विवेक शुक्ला की माताजी उषा शुक्ला के निधन पर अपना गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन क्षण में उन्हें संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।