Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : CM बघेल ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नवीन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण, 40 करोड़ से बने भवन में बीज निगम का कार्यालय भी संचालित होगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG BIG NEWS : CM बघेल ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नवीन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण, 40 करोड़ से बने भवन में बीज निगम का कार्यालय भी संचालित होगा

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/09/12 at 4:27 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG BIG NEWS : CM बघेल ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नवीन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण, 40 करोड़ से बने भवन में बीज निगम का कार्यालय भी संचालित होगा
CG BIG NEWS : CM बघेल ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नवीन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण, 40 करोड़ से बने भवन में बीज निगम का कार्यालय भी संचालित होगा
SHARE
रायपुर : CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने इस भवन का नामकरण सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने की घोषणा की। नवा रायपुर के सेक्टर 24 में 40 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किए गए इस भवन में बीज निगम का कार्यालय भी संचालित होगा। लगभग 1 लाख 58 हजार वर्गफीट में बनाए गए इस भवन से कृषि संबंधी विभिन्न गतिविधियों संचालित होंगी जिसका लाभ किसानों को मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : सीएम बघेल ने नवा रायपुर में ‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ की रखी आधारशिला 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा के लिए राज्य में मंडी का विस्तार किया जा रहा है। राज्य में लगभग 1.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जानी है। इसको देखते हुए धान संग्रहण केन्द्रों को भी मंडी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में मिलेट्स की खेती को भी लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है तथा समर्थन मूल्य पर इसकी खरीदी की जा रही है। राज्य में किसान हितैषी नीतियों के फलस्वरूप बस्तर अंचल में खेती-किसानी के प्रति रूझान बढ़ा है। पहले बस्तर में सब्जी का उत्पादन नहीं के बराबर हो रहा था अब बस्तर में सब्जी उत्पादन का क्षेत्र बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि किसानों को उनके उपज का सही दाम मिले। वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा केन्द्रीय पूल के लिए चावल खरीदी में की गई कटौती किसानों के प्रति अन्याय है। अब बायोमेट्रिक पद्धति से धान खरीदी का नियम केन्द्र सरकार द्वारा लागू किया जा रहा है। यह किसानों को परेशान करने का नया तरीका है।
CG BIG NEWS इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा की राज्य में सरकार बनने के साथ ही कृषि के क्षेत्र में लगातार क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहा है। राज्य के सरकार अब किसानों से 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। विगत वर्ष 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपए किसानों को उसके उपज के लिए दिया गया। सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। कार्यक्रम में  ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य में किसानों की प्रगति के लिए नए-नए संसाधनों को अपनाया जा रहा है। नए मंडी भवन के बन जाने से अब राज्य के सभी मंडी सदस्यों को काम-काज में आसानी होगी। उन्होंने मंडी समिति के सदस्य द्वारा की गई विभिन्न मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने की बात भी कही।
CG BIG NEWS समारोह में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, राज्य के सभी मंडी बोर्ड के अध्यक्ष और समिति के सदस्य, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव कमलप्रीत सिंह, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड यशवंत कुमार, आईजी रतन लाल डांगी, प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, संचालक कृषि एवं पशुधन चंदन त्रिपाठी, उप सचिव तूलिका प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
TAGGED: @RAIPUR, # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Mahasmund Crime : पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 30 लाख 80 हजार रूपये अवैध रकम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार  Mahasmund Crime : पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 30 लाख 80 हजार रूपये अवैध रकम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 
Next Article राज्य शासन द्वारा जनसंपर्क विभाग के 14 सहायक संचालकों के पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी .

Latest News

CG POLICE TRANSFR : पुलिस विभाग में फेरबदल, SP ने बड़ी संख्या में SI और ASI का किया ट्रांसफर, देखें आदेश
CG POLICE TRANSFR : पुलिस विभाग में फेरबदल, SP ने बड़ी संख्या में SI और ASI का किया ट्रांसफर, देखें आदेश
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS : तेज रफ्तार कार ने दूध बांटने निकले दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, 10 फीट हवा में उछलकर गिरे नीचे, दोनों की हालत गंभीर 
BHILAI छत्तीसगढ़ दुर्ग दुर्घटना June 29, 2025
Mann Ki Baat : PM मोदी ने ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड में योग, आपातकाल, स्वदेशी अभियान और सामाजिक सुरक्षा पर रखे विचार
Mann Ki Baat : PM मोदी ने ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड में योग, आपातकाल, स्वदेशी अभियान और सामाजिक सुरक्षा पर रखे विचार
NATIONAL देश June 29, 2025
CG NEWS : बस में चालक ने दे दी जान, सुबह फंदे पर लटकती मिली लाश 
क्राइम छत्तीसगढ़ बेमेतरा June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?