Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री निवास में 14 सितम्बर को ‘तीजा-पोरा पर्व’ का होगा भव्य आयोजन, जोर-शोर से चल रही हैं तैयारियां, पारंपरिक साज-सज्जा के बीच होगा आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्यमंत्री निवास में 14 सितम्बर को ‘तीजा-पोरा पर्व’ का होगा भव्य आयोजन, जोर-शोर से चल रही हैं तैयारियां, पारंपरिक साज-सज्जा के बीच होगा आयोजन

Vijay Sinha
Last updated: 2023/09/13 at 9:46 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

 

रायपुर, / छत्तीसगढ़ के पारंपरिक ‘तीजा- पोरा पर्व’ के अवसर पर हर वर्षाे की तरह इस वर्ष भी 14 सितम्बर को दोपहर 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए यहां जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाले पारंपरिक तीजा- पोरा पर्व का उत्साह पूरे छत्तीसगढ़ में अब जोरों पर दिखाई पड़ रहा है। बाजारों में रौनक है और तिजहरिन माता-बहनें, किसान भाई और आम जन इस त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मनाने हेतु तैयारियों में जुटे हुए हैं।

- Advertisement -
Ad image

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्वों को अपने निवास में मनाने की शुरूआत की है। इसी कड़ी में तीजा-पोरा पर्व की तैयारियां मुख्यमंत्री निवास में की जा रही है। आज रात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नि श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल ने स्वयं पर्व की तैयारियां का जायजा लिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं।

- Advertisement -

ठेठ पारंपरिक अंदाज में मुख्यमंत्री निवास के प्रांगण को सजाया जा रहा है। यहां का पूरा माहौल उत्सव के अनुरूप रंग- बिरंगा और हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक दिखाता हुआ नजर आ रहा है। साज-सज्जा में नंदी बैल के मॉडल इस प्रांगण में जगह- जगह सजे नजर आ रहे हैं, जो समृद्धि और खुशहाली का एहसास दिला रहे हैं। सूपा और टोकनी पर रंगों की खूबसूरत कारीगरी के साथ इन्हें जगह-जगह बेहद निराले अंदाज में सजाया गया है। रंग-बिरंगे तोरण और पारंपरिक कलाकारी, उत्सव की थीम के अनुरूप यहां की खूबसूरती को बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री निवास का माहौल ठेठ छत्तीसगढ़िया तीजा- पोरा वाला दिखाई पड़ रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME : 52 परियों के साथ 9 जुआरी गिरफ्तार, नगदी 16070 हजार जब्त  CG CRIME : 52 परियों के साथ 9 जुआरी गिरफ्तार, नगदी 16070 हजार जब्त 
Next Article Jammu-Kashmir Encounter:देश के लिए बेहद दुःखद खबर: जम्मू-कश्मीर में कर्नल, मेजर और DSP समेत 4 शहीद, आतंकी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी, राजौरी में एनकाउंटर खत्म

Latest News

Aaj Ka Rashifal 6 July: आज त्रिपुष्कर और मालव्य राजयोग का महासंयोग! इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन, नौकरी और मान-सम्मान में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी
Grand News राशिफल July 6, 2025
CG NEWS : शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार बहुत ज़रूरी हैं, अच्छे संस्कार ही आपकी पहचान होगी – अनुज
छत्तीसगढ़ रायपुर July 5, 2025
CG NEWS: 23 जुलाई को दुर्ग में भव्य श्रमिक सम्मेलन की तैयारी, 5 हजार से ज्यादा श्रमिक जुटेंगे — श्रमिक हकों की बुलंद होगी आवाज
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 5, 2025
CG NEWS: खड़गे की जनसभा की तैयारी तेज़, दुर्ग में कांग्रेस की बड़ी बैठक — भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?