Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : राष्ट्रपति मुर्मु ने आयुष्मान भव: का किया शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने वर्चुअली जुड़कर राज्य स्तर पर की अभियान की शुरुआत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : राष्ट्रपति मुर्मु ने आयुष्मान भव: का किया शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने वर्चुअली जुड़कर राज्य स्तर पर की अभियान की शुरुआत

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/09/13 at 10:07 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
RAIPUR NEWS : राष्ट्रपति मुर्मु ने आयुष्मान भव: का किया शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने वर्चुअली जुड़कर राज्य स्तर पर की अभियान की शुरुआत
RAIPUR NEWS : राष्ट्रपति मुर्मु ने आयुष्मान भव: का किया शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने वर्चुअली जुड़कर राज्य स्तर पर की अभियान की शुरुआत
SHARE
रायपुर : RAIPUR NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने आज गांधीनगर से ’आयुष्मान भव’ अभियान का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अंबिकापुर से शुभांरभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर राज्य में इस अभियान की शुरुआत की। देश के हर गांव और शहर तक स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकतम कवरेज प्रदान करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आगामी 17 सितम्बर से आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा। आयुष्मान मेलों के रूप में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविरों का आयोजन कर स्वैच्छिक रक्तदान से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी। लोगों को स्वैच्छिक अंगदान के लिए जानकारी देने के साथ ही इसके लिए प्रतिज्ञा भी करवाई जाएगी। अभियान के तहत 2 अक्टूबर से ग्राम एवं वार्ड स्तर पर आयुष्मान सभा आयोजित कर स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें : Pola Festival 2023 : छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय पोला तिहार के लिए सजा बाजार, मिट्टी से बने बैलों के जोड़े, चक्कियों की खरीदारी शुरू 

 

उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने राज्य में ’आयुष्मान भव’ योजना का शुभारंभ करते हुए सभी स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर इनसे जोड़ने को कहा।  सिंहदेव ने कार्यक्रम में  हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। उन्होंने टीबी के मरीजों को गोद लेने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित भी किया। सिंहदेव ने खुद दस मरीजों को गोद लिया है।

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी व्यक्ति, स्वयं-सेवी संस्था, संगठन, औद्योगिक इकाई या राजनीतिक दल टीबी मरीज को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए गोद ले सकता है। टीबी के इलाज में पोषक आहार काफी महत्वपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में टीबी के मरीजों को पोषण आहार टोकरी प्रदान किया। सरगुजा के कलेक्टर कुंदन कुमार, सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एन. गुप्ता के साथ स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, president draupadi murmu, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, RAIPUR NEWS : राष्ट्रपति मुर्मु ने आयुष्मान भव: का किया शुभारंभ, ग्रैंड न्यूज़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Daily Current Affairs 13 September 2023: जानना ज़रूरी है: आज देश- विदेश में क्या रहा खास…. एक नज़र में पढ़ें पूरे दिन की घटना चक्र
Next Article JP Nadda in CG : 15 सितम्बर को जशपुर आएंगे जेपी नड्डा, भाजपा की दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी JP Nadda in CG : 15 सितम्बर को जशपुर आएंगे जेपी नड्डा, भाजपा की दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?