Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ASIA CUP 2023 : रोमांचक मैच : श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया, 17 सितंबर को भारत से होगा सामना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CricketGrand NewsNATIONALअंतराष्ट्रीयखेलदेश

ASIA CUP 2023 : रोमांचक मैच : श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया, 17 सितंबर को भारत से होगा सामना

Desk
Last updated: 2023/09/15 at 11:02 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

कोलंबो। ASIA CUP 2023 : एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड के 5वें मुकाबले में गुरुवार को श्रीलंका (Sri Lanka) ने पाकिस्तान (Pakistan) को 2 विकेट से हरा (defeated 2 wickets) दिया। जीत के साथ ही श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka cricket team) ने एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। खिताबी मुकाबले में श्रीलंका का सामना भारतीय क्रिकेट टीम से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा।

- Advertisement -

इस मैच में रुक-रुककर बार-बार हो रही बारिश के चलते ओवर में कटौती की गई। डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच 50 से घटाकर पहले 45 और फिर 42 ओवर का कर दिया गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 73 गेंद पर दो सिक्स और 6 चौके की मदद से नाबाद 86 और शफीक ने 69 गेंद पर दो सिक्स और तीन चौके की मदद से 52 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा इफ्तिखार अहमद ने 40 गेंद पर 47 रनों का यीग्दान दिया। श्रीलंका के लिए पाथिराना ने तीन और मदुशन ने दो विकेट लिए। तीक्ष्णा और वेलालगे को एक-एक विकेट मिला।

- Advertisement -

जवाब में श्रीलंका ने इस लक्ष्य को 8 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कुशाल मेंडिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंद पर एक सिक्स और 8 चौके की मदद से 91 रन बनाए। हालांकि वे शतक से चूक गए लेकिन उनकी इस पारी ने श्रीलंका को एक अहम जीत हासिल करने में मदद की। उनके अलावा चरिथ असालंका ने 47 गेंद पर नाबाद 49 और सदीरा समरविक्रमा ने 51 गेंद पर 48 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने तीन विकेट झटके। वहीं शाहीन अफरीदी ने दो और शादाब खान ने एक विकेट झटका।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, asia cup 2023, कोलंबो, ग्रैंड न्यूज़, दिल्ली, दिल्ली ASIA CUP 2023, रोमांचक मैच, श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ISRO Aditya L1 Mission:एक और सफलता : आदित्य-एल1 ने चौथी बार बदली कक्षा, अब 19 सितंबर को बढ़ाई जाएगी ऑर्बिट
Next Article Miss Universe : अब कोई भी उम्र की महिला देख सकती है मिस यूनिवर्स बनने का सपना, ब्यूटी कॉन्टेस्ट से हटी उम्र की पाबंदियां

Latest News

UPI ट्रांजैक्शनों में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 के आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान
देश June 3, 2025
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : इन राशि वालों को धन बढ़ोतरी के मिलेंगे अवसर, खर्चों को लेकर भी रहना होगा सावधान रहें, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल June 3, 2025
CG NEWS: ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, डोम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?