Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: INTERESTING NEWS : महिला ने खा ली ऐसी मछली, कटवाने पड़ गए हाथ पैर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अंतराष्ट्रीयरोचक खबरें

INTERESTING NEWS : महिला ने खा ली ऐसी मछली, कटवाने पड़ गए हाथ पैर 

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/09/18 at 5:28 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
INTERESTING NEWS : महिला ने खा ली ऐसी मछली, कटवाने पड़ गए हाथ पैर 
INTERESTING NEWS : महिला ने खा ली ऐसी मछली, कटवाने पड़ गए हाथ पैर 
SHARE

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़। INTERESTING NEWS : नॉनवेज के शौकीन मछली बड़े ही चाव से खाते हैं. यूं तो मछली को बेहद फायदेमंद बताया जाता है. कहा जाता है कि, मछली खाने से ओमेगा-3 फैटी एसिड और DHA से लेकर विटामिन ‘डी’ तक मिलता है, लेकिन मछली हमेशा सेहत के लिए फायदेमंद हो, ये जरूरी तो नहीं. कई बार मुंह का स्वाद बढ़ाने वाली ये मछली जानलेवा भी साबित हो सकती हैं. हाल ही में एक ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है, जिसके बारे में जानकर लोग हक्के-बक्के रह गए हैं. अगर आप भी मछली खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, मछली खाने के कारण एक महिला ने अपने दोनों हाथ और दोनों पैर खो दिए हैं.

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

यह मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का बताया जा रहा है, जो इन दिनों लोगों को हैरान कर रहा है. आपके जहन में भी यही सवाल उठ रहा होगा कि, आखिर ऐसा क्या हुआ, जो मछली खाने के कारण महिला के चार अंगों को काटकर शरीर से अलग करना पड़ा. बताया जा रहा है कि, ये एक खतरनाक बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण हुआ है, जो कथित तौर पर अधपकी तिलापिया मछली के सेवन से उत्पन्न हुआ था. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 40 वर्षीय मां लॉरा बाराजस (Laura Barajas) की एक महीने तक अस्पताल में रहने के बाद बीते गुरुवार को लाइफ सेविंग सर्जरी (lifesaving surgery) की गई है.

- Advertisement -

 

माना जा रहा है कि, बैक्टीरिया विब्रियो वुल्निफिकस ने उस मछली को दूषित कर दिया था, यही वजह थी कि 6 वर्षीय बच्चे की मां ने जब उस मछली को खाया तो उनकी यह हालत हो गई. महिला के करीबियों ने बताया कि, मछली के एक बैक्टीरिया संक्रमण के कारण मह‍िला की यह हालत हुई है. बताया जा रहा है कि, मछली खाने के बाद प्रॉब्लम शुरू के चलते लॉरा बाराजस को इलाज के लिए एक महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा. इस बीच बीते गुरुवार को उनकी सर्जरी की गई.

 

बाराजस की दोस्त अन्ना मेसिना ने केआरओएन को बताया कि, ‘यह हम सभी पर बहुत भारी पड़ा. यह भयानक है. यह हममें से किसी के साथ भी हो सकता था.’ उन्होंने आगे बताया कि, ‘बाराजस वह मछली खाने के बाद बीमार हो गई, जो उन्होंने सैन जोस के एक स्थानीय बाजार से खरीदी थी और घर पर अपने लिए बनाई थी. वह लगभग अपनी जान गंवा चुकी थी.’ उन्होंने बताया कि, उनकी मित्र को किडनी फेल होने जैसी अन्य परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ा. यहां तक कि उनकी उंगलियां, पैर और होंठ तक काले पड़ गए थे.

वहीं, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने हाल ही में एक खतरनाक बैक्टीरियल इंफेक्शन को लेकर चेतावनी जारी की है. बताया जा रहा है कि, कच्ची या फिर आधी पकी हुई मछली खाने से बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है.

TAGGED: California mother, Fish Infection News, Interesting News, Tilapia Fish Disease, Tilapia Fish Side Effects
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Crime News : भाटापारा में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाएं
Next Article ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार बस सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचलते हुए डंपर से टकराई, 3 मवेशियों की मौत, 15 लोग घायल

Latest News

Doha Diamond League : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मी. से दूर फेंका भाला
Breaking News खेल देश May 17, 2025
CG NEWS:ऋषि पंचमी उद्यापन एवं श्रीमद 108 भागवत कथा यज्ञ का आयोजन अगस्त में,बैठक कर रूपरेखा बनाना शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
Bihar : CM ने गया जिले का नाम 'गयाजी' रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
Bihar : CM ने गया जिले का नाम ‘गयाजी’ रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
NATIONAL बिहार May 16, 2025
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?