Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : नहर में गिरी सवारियों से भरी बस, 8 लोगों की मौत, 11 घायल, कई लोगों के बहने की आशंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदुर्घटनादेश

BREAKING NEWS : नहर में गिरी सवारियों से भरी बस, 8 लोगों की मौत, 11 घायल, कई लोगों के बहने की आशंका

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/09/19 at 8:09 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
BREAKING NEWS : नहर में गिरी सवारियों से भरी बस, 8 लोगों की मौत, 11 घायल, कई लोगों के बहने की आशंका
BREAKING NEWS : नहर में गिरी सवारियों से भरी बस, 8 लोगों की मौत, 11 घायल, कई लोगों के बहने की आशंका
SHARE

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BREAKING NEWS : पंजाब के मुक्तसर जिले में मंगलवार दोपहर मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर सवारियों से भरी एक बस नहर में गिर गई। यह बस मुक्तसर से कोटकपूरा जा रही थी। बस के नहर के पुल पर लगे लोहे के एंगल से टकराने के बाद यह हादसा हुआ।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जिससे बस का आधा हिस्सा नहर में जबकि आधा ऊपर हवा में लटक गया। इस हादसे में अब तक 8 सवारियों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग लापता हैं। मृतकों में से 5 की पहचान हो चुकी है। ये मुक्तसर, फाजिल्का, फरीदकोट और बठिंडा के रहने वाले हैं। 3 लोगों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को अभी तक 11 घायल मिले हैं। प्रशासन के मुताबिक बस में करीब 35 सवारियां थीं। अभी भी कई लोगों के नहर में बहने की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यहां बारिश हो रही थी। इस दौरान बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया। जिससे बस बेकाबू हो गई और एंगल से टकराकर रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई। मुक्तसर की DC रूही दुग ने कहा कि 8 लोगों की मौत हुई है। जो 11 लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह बस की ओवरस्पीड है या फिर बारिश की वजह से वह फिसली, इसकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

 

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF को बुलाया गया

हादसे के बाद जिले की डीसी रूही दुग मौके पर पहुंचीं। हालात देख उन्होंने तुरंत NDRF की टीमों को बुलाया। NDRF की टीमें मोटरबोट के जरिए नहर में लोगों की तलाश कर रही हैं।

 

प्रशासन ने कंट्रोल रूम नंबर जारी किया

बस में सवार सवारियों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों को सूचना देने के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसका नंबर 01633-262175 है।

 

5 मृतकों की हुई पहचान…

  • परविंदर कौर पत्नी मंदर सिंह निवासी बठिंडा।
  • प्रीतो कौर पत्नी हरजीत सिंह निवासी गांव कट्टियांवाली, जिला श्री मुक्तसर साहिब
  • मक्खन सिंह पुत्र वीर सिंह चक जानीसर, जिला फाजिल्का
  • बलविंदर सिंह पुत्र बाग सिंह निवासी गांव पक्का, जिला फरीदकोट
  • अमनदीप कौर पुत्री जगरूप सिंह, जिला फरीदकोट

इसके अतिरिक्त दो महिलाएं व एक पुरुष की मौत हुई है। जिनकी पहचान नहीं हुई है। मृतकों के शव सिविल अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब में रखे गए हैं।

ये लोग हुए घायल…

  1. सुखजीत कौर पत्नी बूटा सिंह निवासी बठिंडा।
  2. तारा सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी गांव कट्टियांवाली, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
  3. हरप्रीत कौर पुत्री बलविंदर सिंह, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
  4. मनप्रीत कौर पुत्री केवल सिंह निवासी दोदा, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
  5. तीर्थ सिंह पुत्र बलवीर सिंह, जिला श्री मुक्तसर साहिब
  6. वकील सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह गांव लंडे रोडे, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
  7. कुलवंत सिंह पुत्र सुजान सिंह निवासी आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़।
  8. जसवंत सिंह पुत्र ठाना सिंह निवासी गांव हराज, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
  9. बीरो पत्नी पाला सिंह निवासी गांव गिद्दड़ांवाली (अस्पताल से छुट्टी मिली)
  10. पाला सिंह पुत्र पूर्ण राम निवासी गिद्दड़ांवाली (अस्पताल से छुट्टी मिली)
  11. गगनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी टिब्बी साहिब रोड, जिला श्री मुक्तसर साहिब।
TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Breaking News, Kotkapura Road, muktsar of punjab, Punjab accident news, मुक्तसर-कोटकपूरा रोड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: राहत की सांस: थर्मल ड्रोन कैमरे से होगी हाथियों पर पैनी नजर, अब सुरक्षा के साथ ग्रामीण ले पाएंगे चैन की नींद
Next Article CG NEWS : मसीही समाज ने राजनीतिक दलों से हर संभाग में की एक एक टिकट की मांग  CG NEWS : मसीही समाज ने राजनीतिक दलों से हर संभाग में की एक एक टिकट की मांग 

Latest News

CG NEWS : बीएमओ निलंबित एवं अनुबंधित चिकित्सक कार्यमुक्त, पीड़ित परिजनों से भेंट कर दिए 4-4 लाख की सहायता राशि का चेक
Grand News छत्तीसगढ़ May 20, 2025
CG NEWS : काम के पहले ही दिन फैक्ट्री में करंट लगने से नाबालिग मजदूर की मौत, प्रबंधन ने दिया 15 लाख रुपये का चेक
Grand News May 20, 2025
CG NEWS: शिक्षिका का अपहरण करने वाला मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ May 20, 2025
CG NEWS: गर्मी में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का जायजा लेने सारंगढ़ हॉस्पिटल पहुंचे कलेक्टर डॉ. कन्नौजे
Grand News छत्तीसगढ़ May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?