Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : रायगढ़ में 38 वें चक्रधर समारोह का आज से आगाज : तीन दिवसीय समारोह में लोक कला की बिखरेगी छटा, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल करेंगे उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : रायगढ़ में 38 वें चक्रधर समारोह का आज से आगाज : तीन दिवसीय समारोह में लोक कला की बिखरेगी छटा, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल करेंगे उद्घाटन

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/09/19 at 8:44 AM
Veena Chakravarty
Share
5 Min Read
SHARE

38 वें चक्रधर समारोह का आगाज 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ रायगढ़ में होने जा रहा हैं। कलाकारों के उम्दा प्रस्तुति का गवाह बनने चक्रधर समारोह का मंच सज-धज कर तैयार हो चुका है। यहां तीन दिनों तक नृत्य और संगीत का मनमोहक संगम देखने को मिलेगा।

read more: CG NEWS : आज का कार्यक्रम : भिलाई नगर निगम को देंगे 68.75 करोड़ रूपये के 49 कार्यों की सौगात,सीतामढ़ी-हरचौका में नवनिर्मित राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे

- Advertisement -
Ad image

गौरतलब है कि 19 से 21 सितंबर तक कला और संस्कृति को समर्पित चक्रधर समारोह का नगर निगम ऑडिटोरियम में गरिमापूर्ण आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल का रंग-रोगन किया गया है। साज-सज्जा के साथ समारोह का मंच अपने अतिथि कलाकारों के स्वागत हेतु आतुर है। मालूम हो कि इस बार का चक्रधर समारोह विशेष होने जा रहा है। स्थानीय कलाकारों की बहुआयामी प्रतिभा से सजे समारोह के साक्षी बनने का मौका दर्शकों को मिलेगा।

- Advertisement -

कार्यक्रम की तय रूपरेखा के अनुसार 19 सितंबर को शाम 6 बजे से उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में समारोह का शुभारंभ होगा। उद्घाटन के अवसर पर श्री वेदमणि सिंह ठाकुर एवं ग्रुप रायगढ़ गणेश वंदना की प्रस्तुति देंगे। चक्रधर कला एवं संगीत विद्यालय, रायगढ़ द्वारा राज्यगीत (नृत्य के साथ), पं.परितोष पोहनकर द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे। चक्रधर समारोह में 20 सितम्बर को दोपहर 12 से शाम 05 बजे तक ओपी जिंदल स्कूल, तराईमाल द्वारा देशभक्ति, न्यू होराइजन स्कूल रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य, संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ द्वारा ईश्वर भक्ति पर सेमी क्लासिकल, विद्या विकास कांसेप्ट स्कूल रायगढ़ द्वारा कृष्ण लीला नृत्य पर प्रस्तुति देंगे। इसी प्रकार सेंट जेंवियर्स स्कूल रायगढ़ द्वारा राजस्थानी और हरियाणवी, ओपी जिंदल स्कूल पतरापाली द्वारा शिव तांडव पर कथक एवं भरतनाट्यम, जीजी बोर्डिग स्कूल धनुवारडेरा द्वारा गुजराती नृत्य, आदर्श ग्राम्य भारती किरोड़ीमल नगर रायगढ़ द्वारा संबलपुरी गीत (केसरी लो) पर रास, सेजेस शासकीय स्कूल तमनार द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य, साधुराम विद्या मंदिर रायगढ़ द्वारा दुर्गा एवं काली पर आधारित मराठी नृत्य, कार्मेल हिन्दी माध्यम स्कूल रायगढ़ द्वारा देश भक्ति गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

- Advertisement -

आनंदिता तिवारी द्वारा कथक नृत्य  मनोज जायसवाल द्वारा सितार वादन

20 सितम्बर को शाम 6 बजे सेे  आनंदिता तिवारी द्वारा कथक नृत्य  मनोज जायसवाल द्वारा सितार वादन, ज्योतिश्री बोहिदार (रायगढ़ घराना) द्वारा कथक नृत्य,  गरीब दास महंत रायगढ़ द्वारा तबला वादन,  नेहा बनर्जी द्वारा कथक नृत्य,  आरती सिंह द्वारा लोक संगीत (लोकचंदा),  घनिष्ठा दुबे (रायगढ़ घराना) द्वारा कथक नृत्य, मो.रौशन अली रायगढ़ द्वारा देशभक्ति एवं भजन गायन, हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा रायगढ़ द्वारा लोक रंग नाचा, कु.श्रुतिदास रायगढ़ द्वारा ओडिसी नृत्य, मो.अयान द्वारा पियानो वादन एवं  ऐश्वर्या पंडित गायन की प्रस्तुति देंगी।
छत्तीसगढ़ी लोक गीत की प्रस्तुति दी जाएगी

इसी प्रकार 21 सितम्बर को दोपहर 12 से 04 बजे तक  धरित्री सिंह चौहान पुसौर द्वारा कथक,  शार्वी सिंह परिहार द्वारा कथक,  शेखर गिरी एवं ग्रुप द्वारा पंथी नृत्य, विजय शर्मा द्वारा जसगान एवं लोक गायन तथा नृत्य,  गीतिका वैष्णव द्वारा महिषासुर मर्दिनी/लोकगायन/नृत्यमनोज तिवारी द्वारा जस जागरण लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुश्री अनंता पाण्डेय द्वारा कथक,  ललित यादव द्वारा सुगम संगीत भजन,  पर्ल मोटवानी द्वारा शास्त्रीय गायन, डॉ.दीपिका सरकार एवं गुप द्वारा भरत नाट्यम,  हरे  कृष्ण तिवारी द्वार बांसुरी वादन,  शार्वी केशरवानी द्वारा कथक एवं  विजय सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक गीत की प्रस्तुति दी जाएगी।

रायगढ़ द्वारा नाटक (इप्टा) की प्रस्तुति देंगे
21 सितम्बर को शाम 6 बजे से इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा विशिष्ट कार्यक्रम की प्रस्तुतियां होगी। तब्बू परबीन (रायगढ़ घराना) द्वारा कथक नृत्य,  अनिल तांडी एवं ग्रुप भिलाई द्वारा भरत नाट्यम, आशना दिल्लीवार द्वारा कथक नृत्य,  इबरार अहमद एवं संजय चौहान रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी भजन/लोकगायन,  सुहानी स्वर्णकार सारंगढ़ द्वारा कथक नृत्य, डॉ.गौरव कुमार पाठक बिलासपुर द्वारा शास्त्रीय गायन एवं  युवराज सिंह आजाद एवं ग्रुप रायगढ़ द्वारा नाटक (इप्टा) की प्रस्तुति देंगे।

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Ganesh Chaturthi 2023: ‘गणपति बप्पा मोरया…’ आज से गणेशोत्सव शुरू, जानें गणपति स्थापना शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र से लेकर सबकुछ
Next Article Petrol Diesel Price Today : Petrol Diesel Price: 95 डॉलर के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमत: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, देखिए आपके शहर में क्या है कीमत

Latest News

CG : छत्तीसगढ़ में बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी, गन्ने रास की तरह गिलास में मिलेगा बीयर, इतने में मिलेगी लाइसेंस की चाबी
CG : छत्तीसगढ़ में बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी, गन्ने रास की तरह गिलास में मिलेगा बीयर, इतने में मिलेगी लाइसेंस की चाबी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG
CG: आज़ादी के 77 साल बाद भी बिलासपुर का पताईडीह गांव सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं
EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं
Exclusive छत्तीसगढ़ देश रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?