Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा – किसान एक दिन में 27 रुपये कमा रहे हैं तो पीएम मोदी के दोस्त 1,600 करोड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा – किसान एक दिन में 27 रुपये कमा रहे हैं तो पीएम मोदी के दोस्त 1,600 करोड़

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/09/21 at 6:18 PM
Neeraj Gupta
Share
7 Min Read
CG NEWS : प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा - किसान एक दिन में 27 रुपये कमा रहे हैं तो पीएम मोदी दोस्त 1,600 करोड़
CG NEWS : प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा - किसान एक दिन में 27 रुपये कमा रहे हैं तो पीएम मोदी दोस्त 1,600 करोड़
SHARE

भिलाई। CG NEWS : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला किया। महंगाई, बेरोजगारी और मोदी सरकार की नीतियों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान एक दिन में 27 रुपये कमा रहे हैं तो वहीं पीएम मोदी के उद्योगपति दोस्त एक दिन में 1,600 करोड़ रुपये कमा रहे हैं।

सुआ नर्तकों के साथ प्रियंका गांधी ने किया नृत्य

छत्तीसगढ़ में सुवा नाच बेहद लोकप्रिय है। दीपावली के आसपास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह नृत्य करती हैं।  इसके माध्यम से वे अपने सुखदुख साझा करती हैं। सुवा गीत के माध्यम से वे अपनी आवाज की भी अभिव्यक्ति करती हैं और अपने समय के समाज के बारे में भी बताती हैं। तोते के जैसे हरे वस्त्रों में समूह में किया गया यह नृत्य बेहद आकर्षक होता है। प्रियंका गांधी ने जब यह नृत्य देखा तो वे भी सुआ नर्तकों के साथ समूह में शामिल हो गईं और साथ ही थिरकने लगीं।

स्टालों का अवलोकन किया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिला सम्मेलन में विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया।
पीएम मोदी के पास नहीं है महंगाई बढ़ने का जवाब

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जी-20 सम्मेलन कराया। कोई नहीं कहता कि यह बुरी चीज है। अच्छा है देश का मान सम्मान बढ़ता है। अच्छा है 27 हजार करोड रुपये इन्होंने खर्च किए हैं यशोभूमि को बनाने में। 20,000 करोड़ रुपये इन्होंने नए संसद भवन को बनाने में खर्च किए हैं। वो आठ हजार करोड़ के हवाई जहाज में उड़कर जाते हैं। उन्होंने सिर्फ अपने लिए आठ हजार करोड़ में दो हवाई जहाज खरीदे हैं, लेकिन वह आपको जवाब नहीं दे पाए कि महंगाई क्यों बढ़ी है, आपकी सड़कें टूटी क्यों है, आपको रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है?

भिलाई में पड़ी थी आधुनिक भारत की नींव

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत बम्लेश्वरी मैया और छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष से की। इसके बाद कहा कि आज मुझे यहां आकर बहुत गर्व महसूस महसूस हो रहा है। साल 1955 में नेहरू गांधी ने भिलाई स्टील प्लांट की नई रखी थी। आज भलाई पूरे देश के लिए मिसाल है। यहां पूरे देशभर के लोग एकजुट होकर काम कर रहे हैं। सही मायने में आधुनिक भारत की नींव यही डली थी। यहां आने पर पर सभी को गर्व महसूस होता है। यह देश की एकजुटता और उद्यमशीलता का प्रतीक है।

कहानी की जिक्र करते हुए बताई राजनीति

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के एक हाथ में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की कलश है, तो दूसरे हाथ में विज्ञान और तकनीक का ब्रह्मास्त्र भी है। यहां पर एक अलग तरह की राजनीति हो रही है। मैंने अपने एक अनुभव से देखा कि यह राजनीति क्या है। उन्होंने एक कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि मैं 12-13 साल की थी। मेरे मित्र अनोखेलाल अमेठी से आए हैं। जब मेरे पिताजी प्रधानमंत्री थे, तब वो अमेठी गए थे। एक बार उनके साथ मैं भी अमेठी दौरे पर गई थी।

इस दौरान उन्होंने गांव में कुछ लोगों से बातचीत की, उस समय अचानक एक महिला मेरे पिताजी को जोर-जोर से डाटने लगी। इससे मैं डर गई। उसने कहा कि सड़क पर पानी भरा है, कुछ नहीं हो रहा है। यह उसे समय की राजनीति है जब प्रधानमंत्री को एहसास होता था कि जनता क्या चाहती है। मैंने पिताजी से पूछा आपको बुरा नहीं लगा। उन्होंने कहा यह मेरा कर्तव्य है, यह उस महिला का कर्तव्य है कि मुझे याद दिलाए और बताएं कि यहां क्या समस्या है। उस समय की राजनीति और आज की राजनीति में बहुत फर्क है।

यूपी की भाजपा सरकार पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘करीब 40 साल बीत गए और मैं अब बूढ़ी होने वाली हूं। यूपी सरकार और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि मैं यूपी में काम कर रही थी। एक मोहल्ले में गई थी। इस दौरान एक महिला मिली। मैंने उससे पूछा गैस सिलेंडर है, वो बोली है दीदी खाली पड़ा है, मैंने कहा भर सकती हो, बोली नहीं भर सकती, पैसे नहीं है। मैंने पूछा घर पर काम कौन करता है। वह बोली रोजगार नहीं मिलते आजकल। मोहल्ले में क्या-क्या समस्या है, उसने कहा कि बिजली है पर बिजली लाइट नहीं आती। नल है पर पानी नहीं आता। सड़क है पर खराब है। मैंने पूछा फिर वोट किसको दोगी। वह बोली कि मैं वोट तो उसी विधायक को दूंगी। मैंने पूछा वह तुम्हारे लिए क्या किया है तो उसने जाति और धर्म की बात करने लगी।’

केंद्र सरकार धर्म व जाति के नाम पर जज्बातों से खेल रही

उन्होंने कहा कि तब की राजनीति और आज की राजनीति में बहुत फर्क है। जनता तब भी जागरूक थी और अब भी अभी जागरुक है, लेकिन अब उसके जज्बातों से खेला जा रहा है। धर्म की बातें हो रही हैं, जाति की बात हो रही है और इसमें इनका राजनीतिक इस्तेमाल होता है। उनका राजनीतिक इस्तेमाल इसलिए होता है, क्योंकि जब आपका ध्यान उसे तरफ होते हैं, जहां आपके जज्बात हैं। आपके धर्म, जाति की बात है, तो आप नहीं पूछेंगे कि मेरी सड़क तुमने क्यों नहीं ठीक की, तो आप नहीं पूछेंगे कि मेरे लिए पानी क्यों नहीं आ रहा है, तो आप नहीं पूछेंगे कि मेरे पति के लिए मेरे लिए रोजगार आपने क्यों नहीं दिया। केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ी राजनीतिक साजिश है। लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है, ताकि आप सही सवाल न कर सकें। अफसोस की बात है, लेकिन यही राजनीति चल रही है।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इस गांव में आए थे साई बाबा, साई पीकरी की 300 सालों से ग्राम देवता के रूप में हो रही पूजा  CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इस गांव में आए थे साई बाबा, 300 सालों से साई पीकरी की ग्राम देवता के रूप में हो रही पूजा 
Next Article CG ACCIDENT : तेज रफ्तार बाइक और कार में जबरदस्त भिड़ंत, युवक की हालत गंभीर, WATCH VIDEO… CG ACCIDENT : तेज रफ्तार बाइक और कार में जबरदस्त भिड़ंत, युवक की हालत गंभीर, WATCH VIDEO…

Latest News

CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्रेक्टर, मौके पर एक बच्चे की मौत, माता पिता घायल
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
CGNEWS: जिला कार्यालय में रजिस्ट्री की 10 क्रांतियां पर कार्यशाला का आयोजन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी विस्तृत जानकारी।
Grand News छत्तीसगढ़ जगदलपुर May 17, 2025
CG NEWS : नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे उपाध्यक्ष और पार्षद, जान से मारने की धमकी और चोरी का लगाया आरोप 
छत्तीसगढ़ महासमुंद May 17, 2025
CG BREAKING : दुष्कर्म के मामले में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आमिर सिद्दिकी गिरफ्तार 
Breaking News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?