Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मन की बात कार्यक्रम : पीएम मोदी को सुनने शामिल हुए पूर्व सीएम समेत शहरवासी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़राजनादगांव

CG NEWS : मन की बात कार्यक्रम : पीएम मोदी को सुनने शामिल हुए पूर्व सीएम समेत शहरवासी

Desk
Last updated: 2023/09/24 at 2:29 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

राजनांदगांव। CG NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने शहर के लोग पाटीदार भवन एकत्र हुए। पाटीदार भवन में प्रोजेक्टर व्यवस्था की गई थी। जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विभिन्न समाज के लोगों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम को सुना।


आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न समाजों को जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन अलग-अलग जगह पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव शहर के पाटीदार भवन में मन की बात कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन मिलता है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्थानीय वस्तुओं के उपयोग को लेकर जोर दिया है, ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिल सके। वहीं डॉ. रमन सिंह ने गांधी जयंती से स्वच्छता अभियान चलाए जाने की बात भी कही है।

- Advertisement -
Ad image


राजनांदगांव शहर के पाटीदार भवन में आयोजित हुए मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न समाज के प्रमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई जा रही योजनाओं को समझा किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर भी चर्चा की और भारत के वैज्ञानिकों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने अपने विचार साझा करते हुए जी-20 की सफलता के बारे में भी बताया।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, Cg Latest News, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Mind Matter, डॉ. रमन सिंह, राजनांदगांव, राजनांदगांव Mind Matter
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भारत और ऑस्ट्रेलिया IND vs AUS, 2nd ODI, LIVE Updates : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस : भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का लिया निर्णय 
Next Article CG NEWS : कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की अहम भूमिका- मुख्यमंत्री बघेल

Latest News

RAIPUR NEWS : झूलेलाल भगवान की महाआरती सिंधी काउंसिल टीम ने की झूलेलाल देवता की पूजा अर्चना
Grand News June 26, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर
Grand News June 26, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
Grand News June 26, 2025
Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?