Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chandrayaan-3 Mission : चांद की सतह पर नहीं छपा अशोक चिह्न और ISRO का लोगों, जानिए क्यों है ये अच्छी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALTechnologyदेश

Chandrayaan-3 Mission : चांद की सतह पर नहीं छपा अशोक चिह्न और ISRO का लोगों, जानिए क्यों है ये अच्छी खबर

Desk
Last updated: 2023/09/24 at 4:30 PM
Desk
Share
3 Min Read
Chandrayaan-3 Mission Update : चांद पर इतिहास रचने के बेहद करीब भारत, इसरो ने जारी किया नया वीडियो, बताया कैसे और कब से देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट
Chandrayaan-3 Mission Update : चांद पर इतिहास रचने के बेहद करीब भारत, इसरो ने जारी किया नया वीडियो, बताया कैसे और कब से देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट
SHARE

नई दिल्ली। Chandrayaan-3 Mission : इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने अगस्त के महीने में चंद्रयान-3 मिशन के जरिए चांद की सतह पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को भेजा था. प्रज्ञान रोवर के पिछले पहिये पर भारत का राष्ट्रीय चिह्न (अशोक चिह्न) और इसरो का लोगों उकेरा गया. इसरो को उम्मीद थी कि जब रोवर चांद की सतह पर चलेगा, तो अशोक चिह्न और ISRO का लोगो चांद के सतह पर छप जाएगा, परन्तु ऐसा नहीं हो पाया।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रज्ञान रोवर ने जब चांद की सतह पर चहलकदमी तो उस वक्त उसके पहिये से अशोक चिह्न और इसरो के लोगो पूरी तरह से सतह पर नहीं छप पाए. भले ही इसे लोग निराशा के तौर पर देखें, मगर इसमें एक अच्छी खबर भी छिपी हुई है. दरअसल, इसके जरिए इसरो के वैज्ञानिकों को ये समझने में मदद मिल रही है कि चांद के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी की गुणवत्ता अलग है. चांद के इस हिस्से पर लैंड करने वाला भारत पहला देश है.

- Advertisement -

दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद हो सकता है पानी

- Advertisement -

चांद के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी के बारे में नई जानकारी यहां बसने और इंसानों की मौजूदगी के लिए बहुत जरूरी हो सकती है. चंद्रमा के इस हिस्से पर पहुंचने के लिए कई सारे मिशन किए जाने हैं, क्योंकि वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां पर पानी मौजूद हो सकता है. चांद पर बसना इंसान के सबसे महत्वाकांक्षी स्पेस मिशन में से एक है. अगर चांद पर इंसानों की कॉलोनी बसती है, तो भविष्य में ये एक ऐसे बेस के तौर पर काम करेगा, जहां से सौरमंडल में अलग-अलग जगह पर जा सकते हैं.

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा है, ‘राष्ट्रीय चिह्न और इसरो लोगो के ठीक ढंग से नहीं छपने ने हमें नई जानकारी दी है. हमें पहले से मालूम था कि चांद की मिट्टी थोड़ी अलग है, लेकिन हमें पता लगाना है कि इसके ऐसा होने की वजह क्या है. चांद की मिट्टी धूलभरी नहीं है, बल्कि ये थुलथुली है. इसका मतलब है कि मिट्टी को कोई चीज थामे हुए है. हमें ये स्टडी करने की जरूरत है कि मिट्टी को थामने वाली चीज क्या है।

TAGGED: # latest news, chandrayaan-3 mission, GRAND NEWS, INDIA, इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन, नई दिल्ली, नई दिल्ली Chandrayaan-3 Mission
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME : एसईसीएल कर्मी के सूने मकान में चोरों ने बोला धावा, नगदी रकम सहित डेढ़ लाख का माल पार CG CRIME : एसईसीएल कर्मी के सूने मकान में चोरों ने बोला धावा, नगदी रकम सहित डेढ़ लाख का माल पार
Next Article CG BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, आठ लाख इनामी समेत 5 नक्सली ढ़ेर, बड़ी सफलता की उम्मीद  CG NAXAL BREAKING : मुठभेड़ में इनामी महिला नक्‍सली कमांडर की मौत, नहाड़ी के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुई थी घायल

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?