Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: India Smart Cities Conclave 2023 : “इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव-2023“ में रायपुर को मिले दो अवार्ड, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने महापौर ढेबर और स्मार्ट सिटी लि. के अधिकारी को किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

India Smart Cities Conclave 2023 : “इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव-2023“ में रायपुर को मिले दो अवार्ड, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने महापौर ढेबर और स्मार्ट सिटी लि. के अधिकारी को किया सम्मानित

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/09/27 at 7:30 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
India Smart Cities Conclave 2023 : “इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव-2023“ में रायपुर को मिले दो अवार्ड, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने महापौर ढेबर और स्मार्ट सिटी लि. के अधिकारी को किया सम्मानित
India Smart Cities Conclave 2023 : “इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव-2023“ में रायपुर को मिले दो अवार्ड, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने महापौर ढेबर और स्मार्ट सिटी लि. के अधिकारी को किया सम्मानित
SHARE

रायपुर। India Smart Cities Conclave 2023 : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में आज इंदौर में आयोजित आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के “इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव-2023“ में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के स्वामी बी.पी. पुजारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रोजेक्ट को सामाजिक सरोकार की श्रेणी में एवं डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय नालंदा परिसर योजना को उत्कृष्ट नवाचार श्रेणी में सम्मानित किया गया है। सात वर्षों में यह पहला अवसर है, जब रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रोजेक्ट को प्रतिष्ठित इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव अवार्ड में सम्मानित किया गया है। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस भव्य स्मार्ट सिटी प्रदर्शनी में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के हाथों रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल कुमार, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी, स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्टर कुणाल कुमार भी इस दौरान साथ थे। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक मयंक चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी टीम को बधाई दी है।

- Advertisement -
Ad image

 

ज्ञात हो विगत दिनों आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड के अंतर्गत देशभर के स्मार्ट सिटीज़ के प्रोजेक्ट को विभिन्न श्रेणियों में चयनित किया गया था, जिसमें रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के नालंदा परिसर व बी.पी. पुजारी स्कूल को बेस्ट इनोवेटिव आइडिया अवार्ड व सामाजिक दृष्टिकोण से उत्कृष्ट श्रेणी पर देश के शीर्ष तीन शहरों में स्थान प्राप्त हुआ था। इन विभिन्न श्रेणियों में चयनित शहरों को अवार्ड से सम्मानित करने व नवाचारों के आदान-प्रदान हेतु 26 एवं 27 सितंबर को इंदौर में इंडियन स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह एवं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी समारोह में सम्मिलित हुए।

 

=

 

महामहिम राष्ट्रपति ने इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी सहित सभी चयनित शहरों के नवाचारों के मॉडल की प्रदर्शनी का भी अवलोकन भ्रमण किया। महामहिम राष्ट्रपति व आगंतुक अतिथियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रोजेक्ट डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय नालंदा परिसर में 24X7 अध्ययन की विश्व स्तरीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली व इस प्रोजेक्ट की सराहना की। इसी तरह उत्कृष्ट विद्यालय के तौर पर तैयार किए गए बी.पी. पुजारी स्कूल भवन में उपलब्ध स्मार्ट क्लास रूम, खेल, लाइब्रेरी आदि की सुविधाओं के संबंध में भी सभी ने जानकारी प्राप्त की। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा इस पुराने स्कूल भवन का जीर्णोद्धार कर नया कलेवर दिया गया है, जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजनांतर्गत अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन की सुविधा प्रदान की जा रही है, इस शासकीय विद्यालय में हर आय वर्ग के बच्चे अब बड़ी संख्या में अध्ययन कर रहे हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट को उत्कृष्ट नवाचारों की श्रेणी में देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

 

 

 

TAGGED: # latest news, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, India Smart Cities Conclave 2023, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Hindi News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Best Village Tourism Award : देश भर के 795 गांवों में छत्तीसगढ़ के सरोदा दादर गांव को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार, सीएम बघेल ने दी बधाई  Best Village Tourism Award : देश भर के 795 गांवों में छत्तीसगढ़ के सरोदा दादर गांव को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार, सीएम बघेल ने दी बधाई 
Next Article Vice President Rajasthan visits: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज: उपराष्ट्रपति धनखड़ के ताबड़तोड़ राजस्थान दौरों पर CM गहलोत बोले- कुछ दिनों में चुनाव है मेहरबानी करें

Latest News

CG News : छत्तीसगढ़ में उबाल — सक्ती में भी फूटा विरोध, गुरु खुशवंत साहेब जी के सुरक्षा की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 16, 2025
Shocked to see Vidya Balan’s transformation: ओय तेरी…! विद्या बालन का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस, AI समझ बैठे लोग – नई तस्वीरें वायरल”
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 16, 2025
INTERNATIONAL NEWS: दमिश्क में इजरायली हमले से मचा हड़कंप, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर की जान बचाने की कोशिश वायरल
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ July 16, 2025
CG NEWS: कलेक्टर के नोटिस पर भड़के जयसिंह अग्रवाल – बोले “मैं उनका चपरासी नहीं”, कलेक्टर ने कहा – कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?