Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए आज ऐतिहासिक दिन, 17.15करोड़ की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे लोकार्पण : गुरुचरण सिंह होरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए आज ऐतिहासिक दिन, 17.15करोड़ की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे लोकार्पण : गुरुचरण सिंह होरा

Vijay Sinha
Last updated: 2023/09/27 at 1:32 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

जिस प्रकार से स्कूलो कॉलेजों में पढ़ाई के साथ साथ खेल प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिल रहा है, यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश ने कई खिलाड़ी दिए है, जो प्रदेश का नाम रौशन कर रहे है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के मुख्या, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सौजन्य से रायपुर में 17.15 करोड़ रूपए की लागत से टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी ( छात्रावास एवं प्रशासनिक भवन) बन कर तैयार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज इसका लोकार्पण कर छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को समर्पित करेंगे। इस दौरान लोकार्पण समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल तथा लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में खेलो को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास से छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम के बाद अब प्रदेश के खिलाड़ियों को एक और बड़ी सौगात टेनिस अकादमी के रूप में मिलने जा रही है। रायपुर के लाभांडी में बनी इस टेनिस अकादमी का आज मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की दूरगामी सोच से खेलों की दुनिया में भी चमकने जा रहा है छत्तीसगढ़….
सुविधाएं, संसाधन और इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर गढ़ रहे है खेलों का नया छतीसगढ़ – गुरुचरण सिंह होरा

- Advertisement -

टेनिस एकेडमी के प्रदेश महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेलो को लेकर छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के स्वप्न को साकार करने में रायपुर का टेनिस अकादमी मील का पत्थर साबित होने वाला है। रायपुर के लाभांडी में 17.15 करोड़ रूपए की लागत से तैयार ये टेनिस अकादमी छत्तीसगढ़ की पहली और सबसे बड़ी अकादमी होगी।

- Advertisement -

4 एकड़ क्षेत्र में स्थापित की गयी टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी को तीन मुख्य हिस्सों में विभाजित किया गया है। पहला भाग एडमिन बिल्डिंग है जो तीन मंजिला है। इसमें रूम, हाल, जिम, वीआईपी लाउंज के साथ ही मीडिया सेंटर के अलावा 500 दर्शको की बैठक क्षमता के साथ अनेक सुविधाएं होंगी। दूसरे हिस्से के रूप में अकादमी की हास्टल बिल्डिंग है। यह भी तीन मंजिला है जिसमें कार्यालय, अधीक्षक रूम, पार्किंग, किचन, डायनिंग जैसी अनेक सुविधाएं होगी। तीसरे हिस्से के रूप में मुख्य स्टेडियम है जहां 2500 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING NEWS : जंगल के बीच औंधे मुंह पड़ी मिली व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस  CG BREAKING NEWS : जंगल के बीच औंधे मुंह पड़ी मिली व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस 
Next Article RAIPUR NEWS : रायपुर रहवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सीएम बघेल ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

Latest News

Big News : तेज आंधी तूफान से 2 इंडिगो फ्लाइट क्षतिग्रस्त, की गई इमरजेंसी लैंडिंग, 227 यात्री सुरक्षित
Breaking News NATIONAL May 21, 2025
CG Accident Breaking : दो ट्रक और सवारी गाड़ी में जोरदार भिड़ंत से लगी भीषण आग, एक की मौत, तीन घायल
Breaking News छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG Crime : युवती से दुष्कर्म करने वाले चार दरिंदे गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 21, 2025
Arang News : पहलगाम हमले के शहीदों की याद में युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
रायपुर May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?