Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Eid-e-Milad-un-nabi 2023: पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और जुलूस के साथ मनाया गया।
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Eid-e-Milad-un-nabi 2023: पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और जुलूस के साथ मनाया गया।

Vijay Sinha
Last updated: 2023/09/28 at 2:33 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद. पैगंबर हजऱत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन गरियाबंद में परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जश्न ए ईदमिलादुन्नबी पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक साज – सज्जा की गई। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मस्जिदों में नमाज अदा करने मुस्लिम धर्मावलंबी बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचे। जामा मस्जिद, में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर खासी चहलपहल देखने को मिली। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजऱ आया। आकर्षक परिधानों में बच्चे ईद मिलादुन्नबी की ख़ुशी मनाते नजऱ आये।

ईद मिला दुन्नबी के मौके पर सुन्नी ह़नफ़ी गरियाबंद मुस्लिमों द्वारा शहर में गुरुवार को जुलूस निकाला गया। ईद मिलाद-उन-नबी कमेटी की ओर से जुलूस जामा मस्जिद से होता हुआ तिरंगा चौक , गौरव पथ होते हुए शारदा चौक एवं शिक्षक नगर संतोषी मंदिर से होते हुए बस स्टैंड से नाका पारा चौक, से मस्जिद पर पहुंचा। जहां शहर के इमाम और उलेमा ने तकरीरें की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।

- Advertisement -
Ad image

पैगंबर हजरत के जन्मदिन की सभी वर्गों के लोगो को बधाई दी गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने शांति व अमन का पैगाम देते हुये देश में चल रही समस्या से निपटने की दुआए मांगी

- Advertisement -

– जश्न ईद मिलादुन्नबी शांति पूर्वक मनाया इस्लाम के प्राचारक मुस्लिम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद सल्ललाहो अलही वसल्लम के योमे विलादत जन्म दिवस को मुस्लिम धर्मालंबियो द्वारा शान्ति पूर्वक मनाया गया। शांति एव सद्भावना का सन्देश लेकर आय पैगम्बर साहब ने पूरी दुनिया में इस्लाम को फैलाया उसी की याद में ईद मिलादुन्नबी के रूप में मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया जाता है। मुस्लिम धर्म के अनुसार 3 ईद होती है जिसमे ईद मिलादुन्नबी सबसे महत्पूर्ण मानी गई है। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सभी धर्मो के लोगो ने भाग लिया। बच्चों एवं बुजुर्गो को फल व मिठाई बांटी गई। लंगर का भी एहतराम नोजवान एकता के द्वारा किया गया।

- Advertisement -

नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद मिलादुन्नबी के चादरी जुलूस में बच्चे युवा बुजुर्गों सहित सैकडो लोगो ने हिस्सा लिया। लोगों ने घरों व मस्जिदों को रोशनी से सजाया। साथ ही लंगर वितरित किए। जगह-जगह झंडे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर चादरी जुलूस में हिस्सा लिया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : आसमान से गिरी आफत : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौके पर मौत, इलाके में फैली सनसनी 
Next Article MS Swaminathan Death : हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का निधन, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा  MS Swaminathan Death : हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का निधन, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा 

Latest News

CG NEWS: मिनरल फैक्ट्री में भारी बोरा गिरने से महिला मजदूर की मौत, दो घायल — परिजनों में मचा कोहराम
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग दुर्घटना June 14, 2025
CG NEWS: जमीन दुरुस्तीकरण के नाम पर वसूली, रिश्वतखोर बाबू का नया वीडियो बना सुर्ख़ी
Grand News June 14, 2025
CG NEWS: सोशल मीडिया वायरल वीडियो से खुली पोल,रेत तस्करी में जेसीबी मालिक दबोचा, थाना प्रभारी लाइन अटैच
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 14, 2025
CG Home Guard New Recruitment 2025 : छ.ग. नगर सेना 295 पदों पर भर्ती लिए आवेदन आमंत्रित, पढ़े पूरी डिटेल्स 
छत्तीसगढ़ देश शिक्षा June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?