Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP Election : BJP काटेगी 40 फीसदी विधायको के टिकट, प्रत्याशी की छवि और पार्टी के फीडबैक पर तय होंगे मापदंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
FeaturedGrand NewsNATIONAL

MP Election : BJP काटेगी 40 फीसदी विधायको के टिकट, प्रत्याशी की छवि और पार्टी के फीडबैक पर तय होंगे मापदंड

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/09/28 at 6:21 PM
Jagesh Sahu
Share
7 Min Read
SHARE

भोपाल। MP Election : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा सतर्कता से कदम उठा रही है। हारी हुई सीटों की सूची आने के बाद अब ऐसी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का इंतजार है, जहां पार्टी के विधायक हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार पार्टी 40 फीसदी से अधिक विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका देने की योजना बना रही हैं।

- Advertisement -

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत  7  सांसदों और राष्ट्रीय महासचिव को भी उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है। अब तक पार्टी ने 79 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें से सिर्फ 3 सीटों पर ही भाजपा जीती थी। बाकि सीटों पर उसे हार मिली। अब भाजपा की चौथी सूची का इंतजार है, जिसमें मौजूदा विधायकों के नामों पर फैसला हों हैं। भाजपा 40 फीसदी से ज्यादा मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

MP Election : भाजपा ने टिकट चयन के लिए जो प्रक्रिया अपनाई है, उसमें प्रत्याशी की इमेज , जातिगत समीकरण और संगठन के फीडबैक को सबसे ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। पार्टी ने सर्वे के आधार पर ऐसे उम्मीदवारों को चिन्हित किया हैं , जो जीतने की ताकत रखते हैं। जो विधायक किसी भी पहलू पर कमजोर साबित होंगे, उन्हें टिकट नहीं दिया जायेगा और ना ही उन्हें पैनल में जगह मिलेगी।

- Advertisement -

प्रदेश स्तर पर दावेदारों के नाम जुटाए गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दो एजेंसियों से सर्वे कराया है। इसमें एक पैनल में कम से कम तीन और अधिकतम पांच नामों को शमिल किया गया है। सर्वे में एक विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की संख्या के आधार पर 2 से 5 हजार लोगों के बीच सर्वे कराया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली से केंद्रीय नेतृत्व प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा रहा है।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें – BJP MP की तीसरी लिस्ट में अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को टिकट .

 

नए चेहरों और युवाओं को मिलेगा महत्व

प्रदेश में भाजपा पिछले 20 में से 18 साल सत्ता में रही है। कई स्तरों पर सत्ता विरोधी लहर भी दिख रही है। सरकार के कुछ मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर विरोध है। इसीलिए मध्य प्रदेश में पार्टी 40 फीसदी से अधिक विधायकों के टिकट काटने का मन बना चुकी है। पार्टी की रणनीति ऐसी सीटों पर नए और युवा चेहरों को टिकट देने की तैयारी में है।

 

 

 MP Election : इन प्रमुख फैक्पटर पर किया गया हैं सर्वे

 

जनप्रतिनिधि की छवि 

भाजपा विधायक की क्षेत्र में छवि कैसी है। उस पर कोई गंभीर आरोप तो नहीं है। विधायक के संरक्षण में कहीं उसके लोग आम जनता पर मनमानी या दंबगई तो नहीं कर रहे।

जातिगत समीकरण

प्रत्याशी चयन में विधानसभा क्षेत्र के जातिगत समीकरणों को खास महत्व दिया जा रहा है। लोधी समुदाय की अधिकता वाले क्षेत्रों में लोधी उम्मीदवार को तलाशा जा रहा है। इसी तरह ज्यादातर उम्मीदवार ओबीसी वर्ग से होंगे।

संगठन का फीडबैक

विधायकों समेत सभी दावेदारों को लेकर संगठन से फीडबैक लिया जा रहा है। जिला स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों की राय के आधार पर ही किसी नाम पर विचार किया जाएगा।

 

क्षेत्र में किए विकास कार्य

मौजूदा विधायक का परफॉर्मेंस एक अहम फेक्टर है। उसने क्षेत्र में किस तरह के विकास कार्य करवाए हैं, इसका लेखा-जोखा मांगा जा रहा है। पार्टी के तय मानकों के आधार पर उन्हें परखा जा रहा है।

जनता के बीच उपलब्धता

विधायकों की क्षेत्र में सक्रियता कैसी है, यह भी टिकट का निर्णायक पहलू है। जनता की विधायक तक पहुंच और उसकी उपलब्धता का सवाल भी सर्वे में शामिल रहा है।

सिंधिया समर्थकों को हो सकती है निराशा

पार्टी ने टिकट के लिए जो फेक्टर तय किए हैं, उन पर खरा उतरना जरूरी है। ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से आए नेताओं पर भी परखा जा रहा है। ऐसे विधायकों के टिकट कट सकते हैं, जो सिंधिया के साथ भाजपा में आए जरूर, लेकिन अपने आप को भाजपा के अनुरूप ढाल नहीं सके। संगठन से उनका सामंजस्य है या नहीं, यह भी एक अहम पहलू है। सिंधिया के साथ भाजपा में आए कुछ विधायक अब भी भाजपा की रीति-नीति में रच-बस नहीं सके हैं। इस आधार पर उनके टिकटों पर तलवार लटक रही है। संगठन से टकराहट होने पर नेताओं को टिकट से इनकार किया जाएगा।

 

पहली दो लिस्ट से मिले हैं संकेत

भारतीय जनता पार्टी 2018 की गलती नहीं दोहराना चाहती है। चुनाव प्रचार से लेकर प्रत्याशी के चयन में भी चौंका रही है। पार्टी ने अब तक 79 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसद और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिया है। इनमें 76 सीटों पर भाजपा को हार मिली थी। इस वजह से केंद्रीय नेताओं के जरिये न केवल उन सीटों को कांग्रेस से छीनने की तैयारी है बल्कि आसपास के जिलों में भी उनका प्रभाव हो सकता है।

 

भाजपा 2018 में 109 सीट पर जीती थी

MP Election : 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 109 और कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा की सीट बढ़कर 127 पहुंच गई थी।

TAGGED: MP ELECTION
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जर्जर मकान ढहने से मलबे में दबी बुजुर्ग महिला, तीन घंटे मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया CG NEWS : जर्जर मकान ढहने से मलबे में दबी बुजुर्ग महिला, तीन घंटे मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया
Next Article CG NEWS : ऑनलाइन बटंची मंगाने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, बड़ी मात्रा में बटंची चाकू, एयर राइफल समेत छुरी बरामद CG NEWS : ऑनलाइन बटंची मंगाने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, बड़ी मात्रा में बटंची चाकू, एयर राइफल समेत छुरी बरामद

Latest News

CG NEWS : राजमिस्त्री बने मुख्यमंत्री साय, सोखता गड्ढे के लिए की ईंट जोड़ाई, पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना
Grand News May 9, 2025
CG CRIME NEWS : नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 9, 2025
GRAND NEWS : मोदी ने जो गारंटी दी, वह निभाई: सीएम साय, मड़ेली में समाधान शिविर, बोले – सभी मांगें होंगी पूरी, छुरा में 132 केवी सब स्टेशन और सड़क चौड़ीकरण की सौगात
Grand News May 9, 2025
CG NEWS:विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के तहत निस्तो नाबूत कर सिंदूर का लिया बदला, पाकिस्तान की खुल गई पोल
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?