Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कृत्रिम गर्भाधान योजना : योजना से प्रतिवर्ष हो रही है 4 लाख रूपए की सालाना आय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

CG NEWS : कृत्रिम गर्भाधान योजना : योजना से प्रतिवर्ष हो रही है 4 लाख रूपए की सालाना आय

Desk
Last updated: 2023/09/29 at 12:34 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

महासमुंद। CG NEWS : हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह आर्थिक रूप से सक्षम हो। इस सपना को पूरा करने के लिए वह नए रास्तों की तलाश भी करता रहता है। लेकिन इन रास्तों में आर्थिक दिक्कतें रुकावट पैदा करती हैं। ऐसी स्थिति में शासकीय योजनाएं उसके जीवन में उम्मीदों की एक किरण बनकर आती है और उसका सपना पूरा करने का जरिया बन जाती है। सुरेश कुमार यादव के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

- Advertisement -

महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बिरबिरा के निवासी सुरेश कुमार यादव है। वे बताते है कि वर्ष 2019-20 में उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। वे आय का नया जरिया तलाश करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के संपर्क में आए, जिससे उन्हें राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना के बारे में पता चला। जिसके तहत विभाग तथा प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता के द्वारा हितग्राहियों के घर पर जा कर उन्नत नस्ल के सांड के वीर्य के द्वारा पूर्णतः निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सुरेश कुमार यादव अपने घर की गाय जो कि बहुत कम दुग्ध उत्पादन करती थी, पशुधन विकास विभाग द्वारा उन्नत नस्ल के साहीवाल सांड के वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान करवाया। उन्होंने पशुधन विकास विभाग के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी गाय का खान-पान एवं रख-रखाव किया। साथ ही समय-समय पर विभाग द्वारा चलाए गए निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम का भी लाभ लिया। कृत्रिम गर्भाधान के द्वारा उन्नत नस्ल की बछिया पैदा हुई। जो वर्ष 2020-21 से दुग्ध देना प्रारम्भ की हैं। इससे लगभग 4.00 लाख रुपए की सालाना आय हो रही है।

- Advertisement -

सुरेश कुमार यादव के घर की महिलाएं भी गाय पालन में रूचि लेकर कार्य कर रही है। पशुधन विकास विभाग के दिशा निर्देश का पालन करते हुए यादव अब और गाय रखकर राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना का फायदा लेते हुए छोटे पैमाने पर डेयरी फार्म स्थापित कर अपना एवं अपने घर की महिलाओं की आर्थिक उन्नयन करने के इच्छुक है। यादव के संकल्प को पूरा करने में छत्तीसगढ़ शासन का पशुधन विकास विभाग पूरा सहयोग दे रहा है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, CG NEWS महासमुंद, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, महासमुंद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article News at Glance : पढ़िए आज की राष्ट्रीय ख़बरों का ब्रेकडाउन News at Glance : पढ़िए आज की राष्ट्रीय ख़बरों का ब्रेकडाउन
Next Article CG NEWS : दम घुटने से दर्जनों गायों की मौत, हिन्दू संगठन व राजनैतिक पार्टियों ने जताया आक्रोश CG NEWS : दम घुटने से दर्जनों गायों की मौत, हिन्दू संगठन व राजनैतिक पार्टियों ने जताया आक्रोश

Latest News

CG NEWS: 24 लीटर कच्ची शराब और 21.14 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक ट्रक भी जब्त
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 23, 2025
GRAND NEWS : अद्भुत है भगवान शिव का ये मंदिर, 12 महीने नंदी के मुंह से निकलता है जल
छत्तीसगढ़ May 23, 2025
RAIPUR NEWS : बैडमिंटन खेलने के बाद अचानक जमीन पर गिरा युवक, हो गई मौत, हार्ट अटैक की आशंका 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 23, 2025
निलंबित
CG NEWS : चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक निलंबित, अवैध शराब के साथ पकड़ी गई महिला के साथ किया था यह काम 
छत्तीसगढ़ सक्ती May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?