Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : दम घुटने से दर्जनों गायों की मौत, हिन्दू संगठन व राजनैतिक पार्टियों ने जताया आक्रोश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़दुर्घटनाबिलासपुर

CG NEWS : दम घुटने से दर्जनों गायों की मौत, हिन्दू संगठन व राजनैतिक पार्टियों ने जताया आक्रोश

Desk
Last updated: 2023/09/29 at 1:04 PM
Desk
Share
3 Min Read
CG NEWS : दम घुटने से दर्जनों गायों की मौत, हिन्दू संगठन व राजनैतिक पार्टियों ने जताया आक्रोश
CG NEWS : दम घुटने से दर्जनों गायों की मौत, हिन्दू संगठन व राजनैतिक पार्टियों ने जताया आक्रोश
SHARE

सुनील सोनी/बिलासपुर। CG NEWS : जिले बड़ी खबर निकल कर सामने आई है जहाँ जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत नेवर में दम घुटने से 13 गायों की मौत हो गई है जिससे क्षेत्र का माहौल गरमाया हुआ है। वहीं राजनैतिक पार्टियों को राज्य सरकार पर हमला बोलने का एक बड़ा मौका मिल गया है। गौरतलब हो गोठान योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा कुछ वर्ष पहले बड़े ही जोरसोर से किया गया था। जहाँ मवेशियों के संरक्षण का बीड़ा उठाया गया, जिसके लिए लाखों रूपये खर्च भी किए गए। परंतु मवेशियां आज सुरक्षित नहीं है। ग्राम सरपंच के मुताबिक उक्त गायों को कोई अन्य ग्रामीण द्वारा पम्प हाउस बंद करने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते दिन ग्राम पंचायत में बैठक किया गया था, इसी दौरान बाजू में बने पंप हाउस से भीषण दुर्गंध आने लगी, कुछ लोगों ने पास जाकर देखा तो पाया कि मवेशी मृत हालत में थे। इस पंप हाउस में एक लोहे का दरवाजा तथा एक लोहे की खिड़की थी। अंदर मवेशी थे दरवाजा बंद होने के कारण इन मवेशियों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -
Ad image

आज दूसरे दिन की सुबह नेवरा के हाट बाजार के पास भीषण दुर्गन्ध की वजह से ग्रामीण परेशान हो रहे है अगर यही हाल रहा तो गंदगी के चलते भीषण महामारी फैलने का खतरा भी हो गया है। जानकारी मिली कि यहां के गोठान में मवेशियों के लिए चारे दाने की व्यवस्था नहीं है जिसके चलते ग्रामीण गोठानो में मवेशियों को नहीं रखते हैं इस घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर क्षेत्र में भूचाल की स्थिति हो गई। आनंन फ़ानन मैं मृत गायों को निकालने का प्रयास किया गया। जगह इतनी छोटी थी कि गाय नहीं निकल सकी जेसीबी की मदद से मृत गायों को बाहर निकाला गया और निकलते ही गायों से निकलने वाला दुर्गंध पूरे वातावरण में फैल गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

मृत गायों के शरीर में कीड़े लग गए थे, तखतपुर क्षेत्र के लिए यह बहुत दुर्भाग्य की बात है जिसे लक्ष्मी मानकर हम पूजा करते हैं उसका यह हाल हुआ है। घटना का सभी हिंदू संगठनों में विरोध किया है निश्चय ही दोषी व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए। वहीं भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक ने इस घटना की निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोल दिया है। इनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार भ्रष्ट हो चुकी है गायों के दर्दनाक मौत से इनका कोई सरोकार नहीं है। बहरहाल इस घटना की जानकारी मिले लगभग 24 घंटे हो चुके हैं इसके बावजूद भी घटना के संबंध में शासन व सरकार से कोई भी बात अब तक सामने नहीं आई है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, बिलासपुर, बिलासपुर CG NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कृत्रिम गर्भाधान योजना : योजना से प्रतिवर्ष हो रही है 4 लाख रूपए की सालाना आय
Next Article Raipur Breaking : भूल कर भी न जाएं इन रास्तों से, नहीं तो होगी परेशानी : गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन और झांकी को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान

Latest News

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति व उद्योगपति संजय कपूर का निधन
Grand News June 13, 2025
Breaking News: छत्तीसगढ़ तक पहुंची झारखंड शराब घोटाले की आंच — उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: पत्रकारों से हुई बदसलूकी के बाद सब्रा सिंह तोमर गिरफ्तार — पुलिस का तोमर परिवार पर दूसरा धक्का
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?