Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद में धूमधाम से निकाली गई भगवान श्री गणेश की विजर्सन यात्रा,तिरंगा चौक पर नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया भव्य स्वागत व सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद में धूमधाम से निकाली गई भगवान श्री गणेश की विजर्सन यात्रा,तिरंगा चौक पर नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया भव्य स्वागत व सम्मान

Vijay Sinha
Last updated: 2023/09/29 at 5:37 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

गरियाबंद – गुरूवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान श्रीगणेश को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रतिमा विसर्जन के लिए बाजे गाजे के साथ नगर में भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न चौक चौराहो में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा का तिरंगा चौक, बाजार लाइन होते हुए स्थानीय छिंद तालाब में विजर्सन किया गया। विजर्सन यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन सहित नगरवासियों ने तिरंगा चौक में पुष्प वर्षा से विसर्जन यात्रा का भव्य स्वागत और सम्मान किया। वहीं जगह जगह दर्शन के लिए नागरिको की भीड़ भी उमड़ी रही।

Contents
लोगो में दिखा उत्साह डीजे में जमकर थिरके लोगचुस्त रही पुलिस व्यवस्था11 दिनों तक छाया रहा गणेश उत्सव का उत्साह, रौनकछिंद तालाब में नम आंखो से दी भगवान गणेश को विदाई
- Advertisement -

लोगो में दिखा उत्साह डीजे में जमकर थिरके लोग

इधर, विजर्सन यात्रा के दौरान युवाओ में काफी उत्साह देखने को मिला। धार्मिक भक्ति गीतो के अलावा फिल्मी और छत्तीसगढ़ी गीतो में भी लोग नाचते थिरकते नजर आए। हरेक गणेश प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में युवा, महिलाए और भीड़ नाचते गाते साथ चलते दिखी। नगर का वातावरण भी भक्तिमय नजर आया। विसर्जन यात्रा के इस दौरान जमकर रंग गुलाल और पानी की बौछार भी की गई। विसर्जन यात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ, के भक्तिमय नारे भी सुनने को मिले।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

चुस्त रही पुलिस व्यवस्था

इधर, गणेश विर्सजन के दौरान पुलिस की चुस्त व्यवस्था रही। जगह जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। वही विसर्जन स्थल छिंद तालाब में नगर पालिका द्वारा तालाब एवं आसपास क्षेत्र मे सफाई कराने के साथ ही पर्याप्त गोताखोर व लाइट की व्यवस्था की गई थी। बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते गणेश विसर्जन कार्यक्रम शांति के साथ संपन्न हुआ।

- Advertisement -

11 दिनों तक छाया रहा गणेश उत्सव का उत्साह, रौनक

इसके पूर्व दस दिनो तक चले गणोत्सव दौरान नगर मे रौनक एवं उत्साह का वातावरण रहा। रिध्दी सिध्दी के स्वामी श्री गणेश के उत्सव मे आस्था और विश्वास के साथ भक्तो ने जगह जगह विराजे गणपति का दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। नगर में इस वर्ष बजरंग चौक, यादव पारा, सुभाष चौक, सिविल लाइन, वन विभाग कालोनी, रावनभाठा, डांक बगला, संतोषी नगर, सिध्दीविनायग गणेश उत्सव समिति तिंरगा चौक, स्टार गणेश समिति मेन रोड गरियाबंद, शिक्षक नगर, पैरी कालौनी, पुराना फारेस्ट नाका, बस स्टैण्ड, पुराना मंगल बाजार, पुलिस लाइन सहित प्रत्येक मोहल्लो मे विराजे गए गणपति प्रतिमा का स्थानीय छिंद तालाब मे विराजित किए गए।

- Advertisement -

छिंद तालाब में नम आंखो से दी भगवान गणेश को विदाई

उल्लेखनीय है कि ग्यारह दिनो तक तक चले गणेश उत्सव के उत्साह और उमंग के बाद गुरूवार को भक्तो ने भाव विभोर होकर नम आंखो से प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश को विदाई दी। गुरूवार दोपहर बाद नगर के तिरंगा चौक से विसर्जन यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो बाजार लाइन से होते हुए सीेधे छिंद तालाब पहुॅची। जहां आरती के बाद गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस दौरान विभिन्न चौक चौरहो में विराजित करीब 12 से अधिक प्रतिमाए विसर्जन यात्रा में शामिल हुई। देर रात तक विजर्सन का सिललिसा चलता रहा। विसर्जन यात्रा के दौरान रायपुर दुर्ग से मंगाया गया डीजे, धूमाल और अलग अलग कई रूपो में बनी भगवान श्रीगणेश में प्रतिमाए आकर्षक का केन्द्र रही।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Breaking News : पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए जा रही पुलिस की बस ने बाइक सवारों को कुचला, 2 युवकों की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर
Next Article RAIPUR NEWS : बच्चों द्वारा किया गया गणेश जी की हवन-पूजन, बप्पा को हसी-ख़ुशी के साथ दी विदाई

Latest News

CG BREAKING : भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन स्थगित, सुरक्षाबलों को वापस बुलाया गया मुख्यालय
Breaking News छत्तीसगढ़ बीजापुर May 10, 2025
CG NEWS : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा 2025 में किया शानदार प्रदर्शन, ऐश्वर्या साहू ने जिले में पाया नौवां स्थान
CG NEWS : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा 2025 में किया शानदार प्रदर्शन, ऐश्वर्या साहू ने जिले में पाया नौवां स्थान
Grand News गरियाबंद May 10, 2025
CG NEWS : वन मंत्री के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव-गांव में शिविर लगाकर निःशुल्क बांट रही पौधा
छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की गर्मी की छुट्टियां रद्द, अब नई तिथि घोषित
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?