Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उपनिरीक्षक अजय सिंह को दी गई भावभीनी विदाई,जनप्रतिनिधि व समाजसेवी,व्यापारी रहें मौजूद।
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

उपनिरीक्षक अजय सिंह को दी गई भावभीनी विदाई,जनप्रतिनिधि व समाजसेवी,व्यापारी रहें मौजूद।

Vijay Sinha
Last updated: 2023/10/01 at 8:46 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

गरियाबंद – जिला मुख्यालय गरियाबंद में पदस्थ यातायात प्रभारी (उप निरीक्षक) अजय सिंह के स्थानान्तरण पश्चात् शनिवार रात नगर के व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिको ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इसके साथ ही उनके स्वस्थ एवम उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेंद्र नायक भी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ज्ञात हो कि हाल में पुलिस विभाग द्वारा निकाले गए तबादला सूची में उप निरीक्षक अजय सिंह का गरियाबंद से धमतरी जिला स्थानांतरण हो गया है। जिले में वे बीते 12 वर्षो से पदस्थ थे। सेवाकाल के दौरान उनका व्यवहार काफी मिलनसार रहा। यही कारण है कि अलग अलग पेशा वर्ग से आने वाले लोगो ने एक साथ मिलकर उन्हें विदाई दी।

- Advertisement -

इस अवसर पर उप निरीक्षक अजय सिंह ने कहा कि गरियाबंद में वे 12 साल साल पदस्थ रहे। यही उन्हें पदोन्नति भी मिली। इस दौरान उन्हें नगर के व्यापारी, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, अधिवक्ता, मीडिया सहित हर वर्ग का भरपूर सहयोग मिला। उच्च अधिकारियों के कुशल मार्ग दर्शन, सबके स्नेह और आत्मीयता के चलते उन्हें अपने दायित्व के निर्वहन में कई सफलता मिली।उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिला शांति प्रिय जिला है। आम जनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध है जिसके चलते यहां अपराधिक गतिविधियों में कमी है। लोगों का व्यवहार भी सहयोगी और पारिवारिक है। इसके कारण बीते 12 वर्षों का अनुभव काफी अच्छा और यादगार है। जिसे भूलना कभी संभव नहीं है।

- Advertisement -

इसके पहले एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आम जनता के बीच सामंजस्य होना जरूरी है। अजय सिंह, अपने कुशल व्यवहार और विवेकशीलता से इस सामंजस्य की महत्वपूर्ण कड़ी रहे। गरियाबंद में उनके बेहतर कार्यशैली से पुलिस प्रशासन को काफी मदद मिली। उन्होंने कहा की बहुत ही बिरले अधिकारी कर्मचारी होते है जो हर वर्ग में सामंजस्य बैठा कर अपने कर्तव्यों का पालन करें, उनमें भी अजय सिंह, पुलिस विभाग के अजय योद्धा है।

कार्यक्रम में वीर सुरेन्द्र साय कालेज के प्राचार्य आर के तलवारे, वरिष्ठ चिकित्सक एवम सर्जन डॉ हरीश चौहान, वरिष्ठ पटवारी मनोज खरे, उन्होंने अजय सिंह के कुशल व्यवहार, कार्य दक्षता, काम के प्रति निष्ठा भाव, ड्यूटी में प्रति समर्पण भावना की मार्मिक शब्दो में सराहना की। कहा कि नगर में शांति व्यवस्था और हर छोटी बड़ी समस्याओं के निराकरण में अजय सिंह ने हमेशा लोगों की मदद की। उनमें खास बात यह रही कि वे लोगों की मदद कर कभी सामने नहीं आते थे न ही कभी जिक्र करते थे।

इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के मंत्री विनय दासवानी, लिपिक बीएल देवांगन, विवेक टेमरे, पार्षद ऋतिक सिन्हा, इंजी अश्वनी वर्मा, आरक्षक सुशील पाठक इत्यादि उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ARANG NEWS : ग्राम चपरीद मे किया गया राशन कार्ड का वितरण, हितग्राहियों के खिले चहरे  ARANG NEWS : जनपद योगेंद्र साहू ने हितग्राहियों को वितरित किए राशन कार्ड, लोगों के खिले चहरे 
Next Article CG NEWS : कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक खत्म, प्रत्याशियों के नाम पर हुई चर्चा, जल्द जारी होगी लिस्ट  CG NEWS : कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक खत्म, प्रत्याशियों के नाम पर हुई चर्चा, जल्द जारी होगी लिस्ट 

Latest News

RAIPUR NEWS : धरसीवां के संभव स्टील प्लांट से 4 बाल श्रमिक बरामद
RAIPUR NEWS : धरसीवां के संभव स्टील प्लांट से 4 बाल श्रमिक बरामद
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
CG NEWS :वार्ड 69 की पाइपलाइन समस्या का समाधान, सूर्यप्रकाश उपाध्याय और वार्डवासियों के प्रयास लाए रंग
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
CG NEWS :”समाधान शिविर में सीएमएचओ पहुंचे।” शिविर में विभाग के द्वारा दी जारी सुविधाओं कि समीक्षा की।
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :नौनिहालों के दिलों में भी बसते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?