Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मेजर ध्यानचंद कप ,ऑल इंडिया वूमेन हॉकी टूर्नामेंट में बिलासपुर की टीम ने जीता फाइनल, साई मुबई को 5-4 से किया पराजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मेजर ध्यानचंद कप ,ऑल इंडिया वूमेन हॉकी टूर्नामेंट में बिलासपुर की टीम ने जीता फाइनल, साई मुबई को 5-4 से किया पराजित

Vijay Sinha
Last updated: 2023/10/02 at 6:15 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

 

रायपुर / मेजर ध्यानचंद कप ऑल इंडिया वूमेन हॉकी टूर्नामेंट 2023 में छत्तीसगढ़ की टीम स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल अकादमी छत्तीसगढ़ (आवासीय एक्सीलेंस सेंटर) बहतरई बिलासपुर ने आज एक रोमांचक मुकाबले में साई मुंबई को 4 के मुकाबले 5 गोल से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। अमरावती तेलंगाना में आयोजित इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम शुरूआत से ही बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंची थी। फाइनल मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गीता यादव, रुक्मणी, अनीता, संपदा और ममता सभी ने 1-1 गोल दागे। इस जीत पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित कोच, मैनेजर एवं खेलप्रेमियों ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -
Ad image

इससे पहले हुए मुकाबले में स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल अकादमी छत्तीसगढ़ (आवासीय एक्सीलेंस सेंटर) बहतरई बिलासपुर की टीम ने पटना को 4-0 से , कोलकाता को 2-0 से पराजित किया और स्टील प्लांट दिल्ली से 1-1 गोल की बराबरी कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में गीता यादव ने 2 गोल, दूसरे मैच में जाह्नवी ने 01 गोल और सेमीफाइनल में मधु सीडर ने 01 गोल दागे थे। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्य संप्रदाय निर्मलकर, ममतेश्वरी लहरे, रुक्मणी खुसरो, अनीता खुसरो, यशोदा, मीनाक्षी उमरी, भूमिका धनकर, दामिनी खुसरो, करुणा साहू, अक्षिता आहूजा, अंजलि बंजारे, ट्विंकल, डोली, स्मिता ने भी पूरे टूर्नामेंट में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट के हेड कोच विकास पाल, मैनेजर आरती शेंडे, अनीस अहमद की भी इस टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : ट्रेन से कट कर दो टुकड़ो में बंटा अज्ञात युवक का शरीर, मृतक की जांच में जुटी पुलिस CG NEWS : ट्रेन से कट कर दो टुकड़ो में बंटा अज्ञात युवक का शरीर, मृतक की जांच में जुटी पुलिस
Next Article Buffalo Gulps Gold Mangalsutra : दो लाख रुपये के सोने का मंगलसूत्र खा गई भैंस, डॉक्टर ने पेट काटकर निकाला, 60 टांके लगाए Buffalo Gulps Gold Mangalsutra : दो लाख रुपये के सोने का मंगलसूत्र खा गई भैंस, डॉक्टर ने पेट काटकर निकाला, 60 टांके लगाए

Latest News

Aaj ka Raashiphal 25 June: आज बदल जाएगा किस्मत का सितारा! 25 जून को योगिनी एकादशी के दिन इन 5 राशियों पर बरसेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानिए आपकी राशि का क्या है हाल
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 25, 2025
Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?