Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें निर्धारित, अब इतनी मिलेगी सैलरी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें निर्धारित, अब इतनी मिलेगी सैलरी 

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/10/03 at 6:56 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG NEWS : श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें निर्धारित, अब इतनी मिलेगी सैलरी 
CG NEWS : श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें निर्धारित, अब इतनी मिलेगी सैलरी 
SHARE
रायपुर : CG NEWS : श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और परिवर्तनशील महंगाई भत्ते के आधार पर विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिको के लिए एक अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक के लिए न्यूनतम वेतन दरें निर्धारित की गई है। यह दरें 45 अनुसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन, अगरबत्ती नियोजन तथा तम्बाखू विनिर्माण (जिसमें बीड़ी बनाना भी शामिल है) के लिए प्रतिदिन और प्रतिमाह श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन मान की नई दरें निर्धारित की गई है। इसमें जोन ’अ‘ श्रमिक के अंतर्गत उच्च कुशल मजदूरों का वेतनमान 12,830, कुशल मजदूरों का 12,050, अर्धकुशल मजदूरों का 11,270 और अकुशल मजदूरों का 10,620 रूपए प्रतिमाह वेतन दरें निर्धारित की गई है। इसी तरह से अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिको के लिए दरों में वृद्धि की गई है।

इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने सक्ती जिले को 1 अरब 45 करोड़ 5 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, मालखरौदा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा 

न्यूनतम वेतन की निर्धारित दरों के लागू होने पर अब अकुशल श्रमिक जोन ’अ’ के लिए 10 हजार 620 रूपए, जोन ’ब’ के लिए 10 हजार 360 रूपए और जोन ’स’ के लिए 10 हजार 100 रूपए प्रतिमाह न्यूनतम वेतन निर्धारित किया गया है। इसी तरह से अर्द्धकुशल श्रमिको को जोन ’अ’ के लिए 11 हजार 270 रूपए, जोन ’ब’ के लिए 11 हजार 10 और ’स’ के लिए 10 हजार 750 रूपए प्रतिमाह न्यूनतम देय होगा। इसी तरह से कुशल श्रमिको जोन ’अ’ के लिए 12 हजार 050 रूपए, ’ब’ के लिए 11 हजार 790 रूपए और जोन ’स’ के लिए 11 हजार 530 न्यूनतम वेतन देय होगा। उच्च कुशल श्रमिको को जोन ’अ’ के लिए 12 हजार 830 रूपए, ’ब’ के लिए 12 हजार 570 रूपए और जोन ’स’ के लिए 12 हजार 310 रूपए प्रतिमाह न्यूनतम वेतन मिलेगा।

CG NEWS कृषि श्रमिको के लिए निर्धारित न्यूनतम वेतन अकुशल कृषि श्रमिकों के लिए प्रतिमाह 140 रूपए की वृद्धि हुई है। श्रमायुक्त ने बताया है कि एक अक्टूबर से प्रभावशील यह न्यूनतम वेतन दरें श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन की वेबसाईटwww-cglabour-nic-inपर भी उपलब्ध है। साथ ही श्रमायुक्त कार्यालय इंद्रावती भवन खण्ड तीन, द्वितीय तल नवा रायपुर से भी सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें निर्धारित, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Earthquake : भूकंप के तेज झटके से कांपी दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और नेपाल में भी हिली धरती, दहशत में घर के बहार निकले लोग  Earthquake : भूकंप के तेज झटके से कांपी दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और नेपाल में भी हिली धरती, दहशत में घर के बहार निकले लोग 
Next Article Asian Games 2023 : महिला जैवलिन में भारत को मिला 15वां गोल्ड, अनु रानी ने 62.92 मीटर भाला फेंककर किया कमाल Asian Games 2023 : महिला जैवलिन में भारत को मिला 15वां गोल्ड, अनु रानी ने 62.92 मीटर भाला फेंककर किया कमाल

Latest News

CG NEWS : घर में घुसकर पत्रकार और उनके पिता पर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार
Grand News May 24, 2025
GRAND NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय ने प्रस्तुत किया छत्तीसगढ़ का दूरदर्शी विकास मॉडल, 2047 में 75 लाख करोड़ अर्थव्यवस्था का लक्ष्य 
छत्तीसगढ़ May 24, 2025
CG NEWS: गर्भवती माताओं को मिलेगी विशेषज्ञ सेवाएं,मातृ मृत्यु दर में कमी के लिए 24 मई को विशेष अभियान
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 24, 2025
CG : अंतर्राज्यीय गांजा सप्लायर गिरफ्तार, 102 किलो गांजा जब्त...
CG : अंतर्राज्यीय गांजा सप्लायर गिरफ्तार, 102 किलो गांजा जब्त…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?