Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, बोनस के पैसे दिलाने और प्रतिबंध हटाने का किया जिक्र 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, बोनस के पैसे दिलाने और प्रतिबंध हटाने का किया जिक्र 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/10/04 at 6:37 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, बोनस के पैसे दिलाने और प्रतिबंध हटाने का किया जिक्र 
CG NEWS : किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, बोनस के पैसे दिलाने और प्रतिबंध हटाने का किया जिक्र 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर किसानों के बोनस पर लगे प्रतिबंध को हटाने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि किसानों के बोनस की राशि उनका न्यायोचित हक है। वर्ष 2014-15 और वर्ष 2015-16 के दो सालों की बोनस राशि के 3700 करोड़ रुपए किसानों को मिलने थे जो केंद्र सरकार द्वारा बोनस पर प्रतिबंध के चलते अटका हुआ है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि किसानों से वर्ष 2013 में वायदा किया गया था कि उनका एक-एक दाना खरीदा जाएगा, 2100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा और 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। वर्ष 2014 में केंद्र सरकार द्वारा कृषि उपजों पर बोनस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके चलते किसानों को वर्ष 2014-15 तथा वर्ष 2015-16 का बोनस नहीं मिल पाया। ये राशि 3700 करोड़ रुपए की है जो अब तक किसानों को अप्राप्त है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि वर्ष 2013-14 में पूर्ववर्ती सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य जो कि 1350 रु. प्रति क्विंटल था, पर धान की खरीदी की। मई 2014 में केन्द्र में सरकार बनते ही केन्द्र सरकार द्वारा कृषि उपजों पर दिये जाने वाले बोनस पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था, जिसके कारण पूर्ववर्ती सरकार में राज्य के किसानों को वर्ष 2014-15 तथा वर्ष 2015-16 का बोनस नहीं दिया।

 

किसानों के रोष के भय से केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2016-17 के लिये राज्य के किसानों को दिये जाने वाले बोनस के प्रतिबन्ध को हटा लिया गया। फलस्वरूप पूर्ववर्ती सरकार द्वारा वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में खरीदे गये धान पर 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को बोनस दिया गया।

 

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि वर्ष 2018 में उनकी सरकार के गठन के बाद केन्द्र सरकार द्वारा जून 2019 में धान खरीदी पर बोनस दिये जाने पर पुनः प्रतिबन्ध लगा गया, जो अभी भी जारी है। जिसके कारण देश के किसी भी किसान को कृषि उपज पर बोनस नहीं मिल पा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों की दृष्टि से प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हुए लिखा है कि किसानों को दिये जाने वाले बोनस पर केन्द्र सरकार द्वारा लगाये गये प्रतिबन्ध को वापस लेने का कष्ट करें ताकि किसानों को उनके न्यायोचित हक की बकाया राशि प्राप्त हो सके।

 

 

 

 

TAGGED: # latest news, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS, Latest News In CG, Letter to Prime Minister Narendra Modi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : शराब घोटाला मामला; आप सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार BREAKING : शराब घोटाला मामला; आप सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार
Next Article SAKTI NEWS : सोनसाय देवांगन के प्रयासों से जैजैपुर को मिली करोड़ों रूपये के विकास कार्य  SAKTI NEWS : सोनसाय देवांगन के प्रयासों से जैजैपुर को मिली करोड़ों रूपये के विकास कार्य 

Latest News

RAIPUR NEWS: टमाटर के दाम में 20 रुपए प्रति किलो की उछाल, बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी बाजार, कीमतें छूने लगीं आसमान
RAIPUR NEWS: टमाटर के दाम में 20 रुपए प्रति किलो की उछाल, बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी बाजार, कीमतें छूने लगीं आसमान
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP... जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP… जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
TODAY'S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
TODAY’S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?