Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जिले 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता करेंगे लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार का उपयोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

जिले 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता करेंगे लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार का उपयोग

Vijay Sinha
Last updated: 2023/10/04 at 4:07 PM
Vijay Sinha
Share
5 Min Read
SHARE

गरियाबंद – जिले में मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन बुधवार को किया गया। इसके मुताबिक जिले के 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता लोकतंत्र के पर्व (आगामी चुनाव) में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। जिले में इस बार भी विधायक चुनने में महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक होगी। जारी सूची के मुताबिक जिले में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कहीं ज्यादा है।

- Advertisement -

कलेक्टर एवम जिला निर्चावन अधिकारी आकाश छिकारा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिले में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद आज सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिसके अनुसार जिले में कुल 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 28 हजार 293 और महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 31 हजार 244 है। पिछले चुनाव की तुलना में इस साल 15 हजार 739 मतदाताओ की संख्या में वृद्धि हुई है। जिसमें 6380 पुरुष, 9342 महिला तथा अन्य 17 मतदाता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जिसमें राजिम विधानसभा में कुल 2 लाख 28 हजार 132 मतदाता वही बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में कुल 2 लाख 26 हजार 427 मतदाता हैं। दोनों विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। राजिम में जहां 1 लाख 16 हजार 48 महिला मतदाता है, तो बिंद्रानवागढ़ में 1 लाख 15 हजार 196 महिला मतदाता है। वही राजिम में 1 लाख 12 हजार 66 तथा बिंद्रानवागढ़ में 1 लाख 11 हजार 227 पुरुष मतदाता है। जबकि जिले अन्य मतदाताओं की संख्या 22 है। जिसमे राजिम में 18 और बिंद्रानवागढ़ में 4 है।

- Advertisement -

18 वर्ष से अधिक के 15691

- Advertisement -

जिले में 18 से 19 वर्ष आयु के कुल 15 हजार 691 मतदाता है। जिसमें इस बार 8014 मतदाता की वृद्धि हुई है। वही 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 3466 मतदाता है। गत चुनाव की तुलना में इसमें 652 मतदताओ की संख्या में कमी आई है। इसके अलावा सेवा मतदाता की संख्या में भी एक पुरुष मतदाता की वृद्धि हुई है। जानकारी के मुताबिक राजिम विधानसभा में 116 पुरुष तथा 2 महिला तथा बिंद्रानवागढ़ में 68 पुरुष कुल 186 सेवा मतदाता है।

पूर्व चुनाव के जितने ही बुथ यथावत

जिले में राजिम विधानसभा में 274 मतदान केंद्र तथा बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में 299 मतदान केंद्र है। हालाकि दोनो विधानसभा में कुछ मतदान केन्द्रों के स्थान परिर्वतन किया गया है।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सभी तैयार की तैयारी जारी है मतदाता सूची के अंतिम प्रशासन के बाद अब अन्य तैयारियों में तेजी आएगी।

नही बढ़े मतदान केन्द्र

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने बताया कि जिले में इस बार एक भी मतदान केंद्र में वृद्धि नहीं हुई है। हा कुछ मतदान केंद्र का स्थान परिवर्तन किया गया है। मतदान केदो में राजिम विधानसभा क्षेत्र में 00 मतदान केंद्र तथा बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 00 मतदान केंद्र शामिल है।

इधर, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश में इलेक्‍शन की उल्‍टी गिनती शुरू हो गई। जिले एवम राज्य की जनता अब चुनाव आयोग के घोषणा का इंतजार कर रहा है। कारण कि चुनाव कार्यक्रम के घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके चलते आचार संहिता को लेकर अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि 5 अक्‍टूबर के बाद आचार संहिता लागू हो सकता है, तो वहीं त्‍योहारों को देखते हुए इस बार 15 अक्‍टूबर के बाद आचार स‍ंहिता लागू होने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिले में हम राज्य में चुनाव की तिथियां पर नजर डाली जाए तो मतदाता सूची प्रकाशन के 102 दिन बाद ही चुनाव कार्यक्रम और आचार संहिता की घोषणा हो जाती रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली अधिकारियों की बैठक
Next Article CG Big Accident : यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, 12 यात्री घायल, बाइक सवार भी आया चपेट में, सभी का अस्पताल में इलाज जारी

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?