Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG VIDEO : गुरु खुशवंत साहेब की टिकट को लेकर जमकर विरोध, आरंग से पैदल चलकर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, देखें वीडियो 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG VIDEO : गुरु खुशवंत साहेब की टिकट को लेकर जमकर विरोध, आरंग से पैदल चलकर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, देखें वीडियो 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/10/05 at 4:32 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG VIDEO : गुरु खुशवंत साहेब की टिकट को लेकर जमकर विरोध, आरंग से पैदल चलकर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, देखें वीडियो 
CG VIDEO : गुरु खुशवंत साहेब की टिकट को लेकर जमकर विरोध, आरंग से पैदल चलकर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, देखें वीडियो 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG VIDEO : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस सहित सभी पार्टियां अपने-अपने दावेदारों पर मंथन कर रही है। भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद प्रत्याशी चयन को लेकर जो विरोध हुआ था ठीक उसी प्रकार कुछ दिन पहले भाजपा की दूसरी संभावित सूची जारी होने के बाद एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है। पहले धरसींवा के कार्यकर्ताओं ने संभावित पैराशूट प्रत्याशी का विरोध किया और अब आरंग में भी संभावित प्रत्याशी का विरोध होने लगा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

गुरुवार को आरंग के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुए। बीजेपी कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए आरंग के हाई स्कूल मैदान से कॉलेज चौक तक पैदल मार्च कर संभावित पैराशूट प्रत्याशी का विरोध करते हुए नजर आए। दरअसल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संभावित संभावित प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।

 

इस दौरान उन सभी की एक ही मांग थी कि उनके क्षेत्र में स्थानीय व्यक्ति को मौका दिया जाए जो की जमीनी स्तर पर काम कर रहा है किसी बाहरी व्यक्ति को यहां चुनाव में खड़ा ना किया जाए, नहीं तो इसका नुकसान भाजपा को हो सकता है।

 

 

 

 

बीजेपी की दूसरी संभावित लिस्ट में आरंग विधानसभा से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास के बेटे गुरु खुशवंत साहेब का नाम शामिल है. गुरु खुशवंत साहेब भी भाजपा में शामिल होने के बाद से क्षेत्र का सघन दौरा कर भाजपा के लिए प्रचार कर रहें है. ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओ का कहना है कि जिन्होंने लंबे समय से पार्टी के लिए काम किया और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ऐसे नेता को ही आरंग विधानसभा से टिकट मिलना चाहिए न कि कुछ माह पहले भाजपा में शामिल हुए व्यक्ति को।

 

कार्यकर्ताओ का आरोप है कि जिन्होंने पार्टी के लिए मेहनत किया उन्हें टिकट न मिलना कार्यकर्ताओ के साथ छल होगा. विरोध प्रदर्शन में आरंग विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, raipur breaking news, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : राजीव गांधी आश्रय योजना के हितग्राहियों को सीएम बघेल ने सौंपे पट्टे
Next Article CG BREAKING : नक्सलियों ने बस्तर फाइटर्स के जवान का किया अपहरण, अब प्रेस नोट जारी कर पुलिस पर लगाए आरोप, कहा - जानकारी छुपा रही  CG BREAKING : नक्सलियों ने बस्तर फाइटर्स के जवान का किया अपहरण, अब प्रेस नोट जारी कर पुलिस पर लगाए आरोप, कहा – जानकारी छुपा रही 

Latest News

Mahasamund Crime : बैंक कर्मचारी से 48,300 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund Crime : बैंक कर्मचारी से 48,300 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 24, 2025
RAIPUR BREAKING : ट्रंक में मिली लाश के मामले में बड़ा खुलासा, वकील समेत दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे का लेनदेन हत्या वजह 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, CSP स्तर पर नई जिम्मेदारियों का बंटवारा, ASP करेंगे निगरानी
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, CSP स्तर पर नई जिम्मेदारियों का बंटवारा, ASP करेंगे निगरानी
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 24, 2025
CG : राज्यपाल डेका ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान
CG : राज्यपाल डेका ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान
छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?