Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कलेक्टर ने की निर्वाचन संपन्न कराने प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा, नोडल अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की दी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS : कलेक्टर ने की निर्वाचन संपन्न कराने प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा, नोडल अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की दी जानकारी

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/10/11 at 4:24 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG NEWS : कलेक्टर ने निर्वाचन संपन्न कराने प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा, नोडल अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की दी जानकारी
CG NEWS : कलेक्टर ने निर्वाचन संपन्न कराने प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा, नोडल अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की दी जानकारी
SHARE

रायगढ़ : CG NEWS : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की घोषणा पश्चात आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने एवं प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक ली।

कलेक्टर सिन्हा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने एवं निष्पक्ष रहने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय अधिकारी निर्वाचन कार्यों के अलावा किसी भी प्रकार की योजनाओं से जुड़े समीक्षा नहीं करेंगेे। उन्होंने कहा कि इस दौरान जो कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, वे कार्य जारी रहेंगे एवं उसकी राशि आबंटन होगी। कलेक्टर सिन्हा ने विभागीय टेंडर प्रक्रिया नहीं करने एवं राजस्व विभाग को भूमि आवंटन तथा विस्थापन के कार्य नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रकार की भर्ती प्रक्रिया में रोक तथा स्थानांतरण पश्चात कार्यभार ग्रहण नहीं कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

- Advertisement -
Ad image

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यालयों एवं योजनाओं से संबंधित वस्तुओं से राजनैतिक दलों के व्यक्तियों की छाया चित्र हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोस्टर बैनर के छपाई में मुद्रक का नाम पता के साथ प्रतियों की संख्या उल्लेखित हो सुनिश्चित किया जाए। मतदान से 48 घंटे पूर्व शराब बिक्री प्रतिबंधित करने के निर्देश आबकारी को दिए। इस दौरान उन्होंने आरईएस को कहा कि जिन स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया गया है उन्हें अतिशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें, साथ ही मतदान केंद्रों में आवश्यक जानकारी लेखन का कार्य पूर्ण किया जाए।

- Advertisement -

कलेक्टर सिन्हा ने निर्वाचन में वाहनों की संख्या की जानकारी लेते हुए, निर्वाचन में ड्यूटी में संलग्न ड्राइवर एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र के लिए निर्देशित किया। सेक्टर अधिकारियों को उनके दायित्वों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन व्यवस्था में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती हैं। जिसमें आपकी जिम्मेदारी पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान दलों के पहुंचने से लेकर सामग्री वितरण-वापसी से मतदान समाप्ति तक होगी।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, cg news, CG NEWS : कलेक्टर ने निर्वाचन संपन्न कराने प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान मिलेगा डीए ! सीएम बघेल ने दिए EC से अनुमति लेने के निर्देश  Cg assembly elections 2023 : CEC की बैठक में लगेगी प्रत्‍याशियों के नामों पर मुहर, कल दिल्‍ली जाएंगे सीएम भूपेश बघेल
Next Article CG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के लिए चुनाव संचालक एवं सहसंचालकों की नियुक्ति, देखें सूची  CG BREAKING : छत्तीसगढ़ भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की, इनके नाम शामिल

Latest News

CG News : शाला प्रवेशोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गरियाबंद जिले के बेटियों ने हमटा पास की 14 हजार फिट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आरंग क्षेत्र के तीन शासकीय विद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों को मिली पुनः स्वीकृति
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Narendra Modi’s message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश: ‘नशा मुक्त भारत’ के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत
Grand News देश June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?