Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Police Commemoration Day 2023 : पुलिस स्मृति दिवस आज : पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद कर उसके नाम का किया पठन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनादगांव

Police Commemoration Day 2023 : पुलिस स्मृति दिवस आज : पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद कर उसके नाम का किया पठन

Desk
Last updated: 2023/10/21 at 11:42 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

राजनांदगांव। Police Commemoration Day 2023 : आज पुलिस स्मृति दिवस है। हर साल 21 अक्टूबर का दिन ऐसे पुलिसकर्मियों को समर्पित होता है जो देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देते हैं। 1959 में आज के ही दिन चीन की सेना ने भारतीय पुलिसकर्मियों के दल पर हमला करते हुए उनपर गोलियां चलाई थी। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान शहीद हो गए थे। आज का दिन उन पुलिसकर्मियों की स्मृति और सम्मान के लिए समर्पित है। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहर के पुलिस लाइन में वर्ष भर के भीतर शहीद हुए पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और उनके नाम का पुलिस अधीक्षक के द्वारा पठन किया गया। इस वर्ष देश भर में 188 पुलिस जवानों ने अपने कर्तव्य पर निछावर होकर अपने प्राणों की आहुति दी है।

- Advertisement -
Ad image

प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दिन अपने कर्तव्यों पर निछावर होकर अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया जाता है। वहीं 1 वर्ष के भीतर शहीद हुए पुलिस जवानों के नामों का पठन किया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज देशभर के 188 शहीद जवानों की शहादत को सलामी दी गई। इस एक वर्ष में अपने कर्तव्यों पर निछावर होकर प्राणों की आहूती देने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए आज राजनांदगांव के पुलिस लाईन में उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शहीद पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के नामों का पठन किया और अपनी भावभिनी श्रद्धांजली अर्पित की। वहीं इस अवसर शहीद परिवारों के लोगों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया।

- Advertisement -


लगभग 61 वर्ष पहले अक्टूबर 1959 में लदाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी टुकडी के जवानों ने मात्रभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्रांण न्यौछाव कर दिये थे। तभी से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को देश भर में दिवंगत शूरवीरो की स्मृति में पुलिस विभाग के द्वारा स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन वर्षभर में शहीद हुए जवानों को सलामी देकर पूरे देशभर के शहीद जवानों के नामों का पठन किया जाता है। राजनांदगांव पुलिस लाईन में आज सुबह सलामी परेड का आयोजन किया गया। जहां पुलिस महकमें के साथ शहीद परिवार के लोग, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पण कर शहादत को नमन किया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजनांदगांव के पुलिस लाईन में बने शहीद स्मारक व शहीद जवानों की प्रतिमा पर माल्याणपर्ण कर शहदत को सलामी दी गई। इस दौरान शहीद परिवार के सदस्यों का पुलिस अधीक्षक ने सम्मान किया। इस अवसर पर पुलिस परिवार के लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Police Commemoration Day 2023, पुलिस स्मृति दिवस, राजनांदगांव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Mahasmund Crime : वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख रुपए गांजे के अन्य सामान जब्त Mahasmund Crime : वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख रुपए गांजे के साथ अन्य सामान जब्त
Next Article JABALPUR NEWS : खंदारी नाले में पहुंचा 6 फीट लंबा मगरमच्छ, लोगों में बढ़ी दहशत, वन विभाग अलर्ट

Latest News

CRIME NEWS : पति ने नई नवेली पत्नी को धक्के मारकर घर से निकाला, हाइट बनी वजह ! 
Grand News क्राइम देश June 10, 2025
CG NEWS : प्रेमी और पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल का चार्जर लौटाने के बहाने ले गए थे जंगल 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 10, 2025
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 10, 2025
CG NEWS : सरपंच पर आंगनबाड़ी व पीएम आवास में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?