Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट, सड़कों पर बिना कपड़े दौड़ती रही; BJP MLA की पत्नी सहित 3 पर FIR…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट, सड़कों पर बिना कपड़े दौड़ती रही; BJP MLA की पत्नी सहित 3 पर FIR…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/10/22 at 3:57 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट, सड़कों पर बिना कपड़े दौड़ती रही; BJP MLA की पत्नी सहित 3 पर FIR

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय बीजेपी विधायक सुरेश धस की पत्नी सहित तीन लोगों के ऊपर अत्याचार का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों पर खेत में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट का आरोप लगाया गया है।

- Advertisement -
Ad image

इस मामले में बीड के आष्टी पुलिस थाने में बीजेपी विधायक सुरेश धस की पत्नी प्राजक्ता सुरेश धस, राहुल जगदाले और रघु पवार के खिलाफ IPC की धारा 354, 354B, 323, 504, 506, 354A, 34 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

पुस्तैनी जमीन को हड़पने का मामला

पीड़ित आदिवासी महिला का आरोप है कि विधायक की पत्नी उनकी पुस्तैनी जमीन को अपने गुंडों की मदद से हड़पना चाहती हैं।

पूरा मामला बीते रविवार 15 अक्टूबर की शाम 5 बजे का है। आरोप है कि घटना के दिन आदिवासी किसान महिला अपने परिवार वालों के साथ अपने खेत से बैलगाड़ी के जरिए जानवरों के लिए चारा लाने गई थी।

पीड़ित महिला के साथ उसका पति और बहु भी थे। खेत में पहुंचने के बाद पति और बहू खेत का चक्कर लगाने चले गए और पीड़ित महिला बैलगाड़ी में चारा भर रही थी,

तभी आरोपी राहुल जगदाले और रघु पवार आए और उसे पकड़कर जमीन पर लेटा दिया और उससे मारपीट की।

महिला को खींचकर किया निर्वस्त्र

पीड़ित महिला खुद का बचाव करने के लिए हाथापाई करने लगी, तभी दोनों आरोपियों ने महिला को खींचकर उसे पूरी तरह से निर्वस्त्र कर दिया।

पीड़िता को निवस्त्र करने के बाद आरोपी मौके से भागने लगे। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। आरोपी बाइक पर बैठकर मौके फरार होते दिख रहे हैं और पीड़िता निर्वस्त्र हालात में आरोपी का पीछा कर रही है।

पीड़ित महिला का दावा है कि हमारी जिस जमीन पर बीजेपी विधायक की पत्नी दावा ठोक रही हैं वो जमीन 60 से 70 साल से उसकी पुश्तैनी जमीन है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है।

TAGGED: आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट, सड़कों पर बिना कपड़े दौड़ती रही; BJP MLA की पत्नी सहित 3 पर FIR
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रायपुर उत्तर से क्या प्रमोद दुबे को मिलेगी टिकट, कांग्रेस की दूसरी सूचि का इंतेजार…
Next Article INTERESTING NEWS : अजब-गजब : ट्रेन के माध्यम से छग पहुंचा दुर्लभ प्रजाति का ग्रीन वाईन स्नेक, यात्रियों में हड़कंप INTERESTING NEWS : अजब-गजब : ट्रेन के माध्यम से छग पहुंचा दुर्लभ प्रजाति का ग्रीन वाईन स्नेक, यात्रियों में हड़कंप

Latest News

Pushpa 3 officially announced: “पुष्पा 3” की आधिकारिक घोषणा, अल्लू अर्जुन फिर दिखेंगे आइकॉनिक अवतार में, फैंस में जबरदस्त उत्साह
bollywood Grand News मनोरंजन रोचक खबरें July 9, 2025
CG NEWS: कोरबा में कोयला कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, खदानों के उत्पादन पर पड़ा असर
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 9, 2025
CG NEWS: खड़गे के बयान पर मंत्री कश्यप का पलटवार: “शेर की दहाड़ से सियार भागते हैं”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 9, 2025
CG NEWS: भिलाई में किराना स्टोर के मालिक और उनके बेटे के साथ शराबी आरोपियों द्वारा मारपीट, भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव
BHILAI Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?