Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली नहीं, खराब वायु गुणवत्ता में ये शहर सबसे आगे, इन 10 जगहों में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदिल्ली

दिल्ली नहीं, खराब वायु गुणवत्ता में ये शहर सबसे आगे, इन 10 जगहों में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा..

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/10/23 at 7:34 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

दिल्ली नहीं, खराब वायु गुणवत्ता में ये शहर सबसे आगे, इन 10 जगहों में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा

नई दिल्ली : देश की हवा लगातार प्रदूषित होती जा रही है। इस क्रम में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई शहरों में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ दर्ज की गई। कई अन्य शहरों में भी उच्च वायु गुणवत्ता सूचकांक के आंकड़े दर्ज किए गए।

Contents
दिल्ली नहीं, खराब वायु गुणवत्ता में ये शहर सबसे आगे, इन 10 जगहों में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादाऐसे तय होती है वायु की गुणवत्ताइस शहर ने बाजी मारीयहां की भी हवा खराबखराब गुणवत्ता वाले टॉप-10 शहरों की सूचीशहर                                      एक्यूआई ग्रेटर नोएडा                              354 फरीदाबाद                               322 दिल्ली                                     313 मुजफ्फरनगर                           299 बहादुरगढ़                               284 मानेसर                                   280 कैथल                                     269 बल्लबगढ़                                264 भरतपुर                                   261 भिवाड़ी                                   261
- Advertisement -

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद और मुजफ्फरनगर उन शहरों में शामिल हैं, जहां वायु गुणवत्ता सबसे खराब है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ऐसे तय होती है वायु की गुणवत्ता

बता दें, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

- Advertisement -

इस शहर ने बाजी मारी

सीपीसीबी ने सबसे खराब वायु वाले टॉप 10 शहरों की सूची जारी की है। इसमें पहले नंबर पर ग्रेटर नोएडा है। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 354 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद का 322, दिल्ली का 313 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इससे साफ है कि यहां की हवा भी बहुत ज्यादा प्रदूषित है।

- Advertisement -
यहां की भी हवा खराब

इसके अलावा कई शहरों की वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 299, हरियाणा के बहादुरगढ़ का 284, मानेसर का 280 और राजस्थान के भरतपुर और भिवाड़ी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 261 दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 256 दर्ज किया गया। जबकि, गुरुग्राम में एक्यूआई 255, मेरठ में 253, गाजियाबाद में 246 और करनाल में 243 दर्ज किया गया।

खराब गुणवत्ता वाले टॉप-10 शहरों की सूची
शहर                                      एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा                              354
फरीदाबाद                               322
दिल्ली                                     313
मुजफ्फरनगर                           299
बहादुरगढ़                               284
मानेसर                                   280
कैथल                                     269
बल्लबगढ़                                264
भरतपुर                                   261
भिवाड़ी                                   261

 

आज हुई बैठक

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप समिति ने आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता के और खराब होने की आशंका जताई है। उप समिति ने शनिवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के दूसरे चरण के अनुसार 11 सूत्री कार्य योजना लागू की। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ग्रैप के दूसरे चरण के क्रियान्वयन पर चर्चा के लिए सोमवार दोपहर 12 बजे एक बैठक बुलाई।

राय ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है और हवा की गति कम हो गई है, इससे प्रदूषण में वृद्धि हो सकती है। जीआरएपी का दूसरा चरण दिल्ली में लागू कर दिया गया है। जीआरएपी चरण दो के समाधान पर चर्चा करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ एक बैठक बुलाई गई है। उन्होंने आगे कहा, ‘मौसम हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन बिगड़ते हालातों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण का प्रभाव जितना संभव हो उतना कम हो।’

TAGGED: इन 10 जगहों में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा, खराब वायु गुणवत्ता में ये शहर सबसे आगे, दिल्ली नहीं
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : एक और बड़ा रेल हादसा, यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच में भीषण टक्कर में 15 यात्रियों की मौत, 100 से ज्यादा घायल  BIG NEWS : एक और बड़ा रेल हादसा, यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच में भीषण टक्कर में 15 यात्रियों की मौत, 100 से ज्यादा घायल 
Next Article पटाखे के कारण गई नाबालिग लड़के की आंख की रोशनी, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद..

Latest News

IPL 2025 Revised Schedule : IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच
IPL 2025 Revised Schedule : IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच
Breaking News Cricket खेल May 12, 2025
RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में हादसे में 14 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में हादसे में 14 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
Breaking News NATIONAL छत्तीसगढ़ May 12, 2025
Shivraj Singh Chouhan met CM Sai : CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, कल 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में होंगे शामिल 
Shivraj Singh Chouhan met CM Sai : CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, कल ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल 
छत्तीसगढ़ May 12, 2025
CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने 11 पंचायत सचिवों को थमाई नोटिस
CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने 11 पंचायत सचिवों को थमाई नोटिस
Breaking News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?