Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Vijayadashami 2023 : दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी का दिखना बेहद शुभ, खुल जाता है किस्मत का ताला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALछत्तीसगढ़देश

Vijayadashami 2023 : दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी का दिखना बेहद शुभ, खुल जाता है किस्मत का ताला

Desk
Last updated: 2023/10/24 at 10:50 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

नागेश तिवारी/पांडुका। Vijayadashami 2023 : विजयादशमी का त्योहार आज अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व ही दशहरा है। जिससे पाण्डुका, अतरमरा, रजनकट्टा, कुरुद, पंडरीतराई, कुटेना, कुकदा, पोंड, पचपेड़ी, आसरा, मुरमुरा, लोहरसी, धुरसा, फुलझर, गाड़ाघाट, सांकरा आदि गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसमें सुबह दस बजे स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पश्चात शाम को अधर्म असत्य और घमंड का प्रतीक रावण का पुतला दहन और रामलीला नाटक का मंचन भी कई गांवों में होने की संभावना है क्योंकि नाटक लीला का मंचन अब विलुप्त होने की कगार पर है इसलिए केवल औपचारिकता बनकर रह गया है केवल राम लक्ष्मण हनुमान और रावण के अभिनय करने वाले कलाकार को तैयार कर रावणवध किया जाता है और रात्रि में शोभा यात्रा निकाल कर सोन पत्ती रैनी लूट कर इस परम्परा का निर्वहन किया जाता है।

मान्यताओं के मुताबिक प्रभु श्री राम ने रावण का वध कर दशहरे के दिन विजय प्राप्त की थी, तभी से इस दिन को विजयादशमी के नाम से जाना जाने लगा। ये दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का होता है। इस बार 24 अक्टूबर यानी आज ही के दिन दशहरा मनाया जा रहा है। मान्यताओं के मुताबिक, अगर दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाते हैं तो किस्मत का ताला खुल जाता है। चलिए जानते हैं इसके पीछे की मान्यता –

- Advertisement -
Ad image

नीलकंठ पक्षी के दर्शन की मान्यता

ज्योतिषों के मुताबिक, अगर दशहरा के दिन आपको नीलकंठ पक्षी के दर्शन होते हैं तो ऐसा माना जाता है कि यह व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बना देता व्यक्ति की किस्मत का ताला खोल देता है। इससे व्यक्ति का भविष्य उज्जवल हो जाता है। दशहरा के दिन अगर घर के बाहर से आप निकल रहे हैं और आपको नीलकंठ पक्षी कहीं नजर आ जाए तो आप हाथ जोड़कर उसके दर्शन जरूर करें। ऐसा करना जीवन की सभी बडो को दूर करने के साथ-साथ गरीबी दूर करने के लिए भी अच्छा माना जाता है।

- Advertisement -
दशहरा
दशहरा

अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार और भगवताचार्य कोपरा निवासी हलधर नाथ जोगी ने बताया कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत अधर्म है धर्म का विजय यानि इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम आततायी असुर लंकापति रावण का वध कर भार्या सीता जी को रावण के बंधन से मुक्त कराकर धर्म की स्थापना कराया और लंकापति के अग्रज विभीषण को लंका का राज्याभिषेक करवाया और अयोध्या लौटे थे। भगवताचार्य हलधर नाथ जोगी ने आगे बताया कि इस दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन करना शुभ और पुण्य माना जाता है जिसके लिए लोग दिनभर घूम-घूमकर इस पक्षी का दर्शन लाभ लेते हैं। और शस्त्र पूजा करने का विधान भी इस दिन किया जाता है।

- Advertisement -
TAGGED: #छत्तीसगढ़, INDIA, vijayadashami, Vijayadashami 2023, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत, पांडुका, भगवान राम, रावण का वध, विजयादशमी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं,कहा- असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है पर्व
Next Article Charming Tableaus : नवरात्रि पर नगर में निकाली गई मां दुर्गा की मनमोहक झांकीयां, देखने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ Charming Tableaus : नवरात्रि पर नगर में निकाली गई मां दुर्गा की मनमोहक झांकीयां, देखने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Latest News

2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
Racing June 6, 2025
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?