Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 500 रूपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, परिवार की महिला मुखिया को हर साल मिलेंगे 10 हजार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 500 रूपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, परिवार की महिला मुखिया को हर साल मिलेंगे 10 हजार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/10/25 at 6:45 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
BIG BREAKING : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 500 रूपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, परिवार की महिला मुखिया हर साल मिलेंगे 10 हजार 
BIG BREAKING : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 500 रूपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, परिवार की महिला मुखिया हर साल मिलेंगे 10 हजार 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

झुंझुनूं। BIG BREAKING : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं से दो बड़े वादे किये हैं. उन वादों को निभाने की गारंटी राजस्थान के दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दी है. सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के वापस सत्ता में आने पर एक करोड़ पांच लाख परिवारों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा. इसके अलावा परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी.

- Advertisement -

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियां जोरशोर से प्रचार करने में जुट गई हैं. इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को झुंझुनू पहुंची थीं. इस दौरान यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं की हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के वापस सत्ता में आने पर एक करोड़ पांच लाख परिवारों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा. परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

 

महिलाओं से बड़े वादे

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार आई तो एक करोड़ पांच लाख परिवारों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा. परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा कि ‘गृहलक्ष्मी गारंटी’ के रूप में परिवार की महिला मुखिया को सम्मान के रूप में किस्तों में 10,000 रुपए प्रति वर्ष मिलेंगे।

 

राजस्थान में 25 को मतदान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मौजूदगी में झुंझुनू के अरड़ावता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की है. गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान की तारीख घोषित की गई है. इस दौरान राज्य की 200 विधानसभा सीटों पर पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं. जिसकी मतगणना 3 दिसंबर को जाएगी।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Chief Minister Ashok Gehlot, GRAND NEWS, LPG cylinder will be available for Rs 500, Rajasthan News, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:पुरुर पुलिस ने छापा मारकर 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया, 2 लाख रुपए से ज्यादा कैश बरामद
Next Article पुलिस महानिरीक्षक शेख आरिफ हुसैन आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारी के साथ की मीटिंग एवं नक्सल संवेदनशील चुनाव स्थलों का किया निरीक्षण

Latest News

CG NEWS: सचिव की मनमानी से नाराज़ जनप्रतिनिधियों ने पंचायत भवन में जड़ा ताला, चार दिन से तालेबंदी जारी
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती June 30, 2025
New Honda Activa 6G : 55 kmpl माइलेज वाली नई Honda Activa 6G लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
Exclusive Grand News टेक्नोलॉजी June 30, 2025
Amazing work: बसना के मेकेनिक का कमाल! पुरानी साइकिल को बना डाली इलेक्ट्रिक, एक चार्ज में चलेगी 30 किलोमीटर
Grand News Technology छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashifal 30 June: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान!
Grand News राशिफल June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?